Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khatron Ke Khiladi 14: कंटेस्टेंट नहीं इस बार भालू ने किया स्टंट, टास्क देख हंसी नहीं रोक पाए रोहित शेट्टी

    Updated: Mon, 05 Aug 2024 02:18 PM (IST)

    खतरनाक स्टंट से भरे शो खतरों के खिलाड़ी के हर सीजन में गेम का लेवल पहले से टफ ही होता है। इस बार के सीजन में 90 प्रतिशत तक नए स्टंट रखे गए हैं। वहीं ज ...और पढ़ें

    'खतरों के खिलाड़ी 14'. फोटो क्रेडिट- कलर्स चैनल वीडियो स्क्रीनशॉट
    'खतरों के खिलाड़ी 14'. फोटो क्रेडिट- कलर्स चैनल वीडियो स्क्रीनशॉट

    HighLights

    1. खतरों के खिलाड़ी 14 में आया भालू
    2. स्टंट देख रोहित शेट्टी की छूटी हंसी
    3. फैंस को आई आसिम रियाज की याद

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' शुरुआती एपिसोड से ही चर्चा में बना हुआ है। आसिम रियाज (Asim Riaz) के रोहित शेट्टी से हुए झगड़े को काफी तूल मिली। स्टंट में फेल होने के बाद आसिम का मेकर्स पर गुस्सा निकला, जो सोशल मीडिया पर अब तक सुर्खियां बटोर रहा है। वहीं, 'खतरों के खिलाड़ी 14' का नया प्रोमो सामने आया है, जिसे देख यूजर्स की हंसी नहीं रुकी।

    'खतरों के खिलाड़ी 14' का नया प्रोमो आया सामने

    होस्ट रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के इस शो में अब तक आपने कंटेस्टेंट्स को जानवरों से जुड़े टास्क को पूरा करते देखा है। सभी कंटेस्टेंट्स को कुछ न कुछ ऐसे टास्क दिए जाते हैं, जिसमें या तो कभी कीड़े मकौड़े उनके मुंह पर लगे हों या सापों से भरे बॉक्स से ताला निकालना हो। लेकिन इस बार तो उलटा ही हो गया। 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लेटेस्ट प्रोमो में भालू स्टंट परफॉर्म करते देखा गया है।

    यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 14: शिल्पा शिंदे ने दिया Asim Riaz की लड़ाई पर रिएक्शन, बोलीं- 'उसको बुली किया गया'

    'भालू' के साथ टग ऑफ वॉर

    प्रोमो में देखा जा सकता है कि कंटेस्टेंट करणवीर मेहरा ने हाथ में एक कोड़ा पकड़ा है। ये कोड़ा एक रस्सी से बंधा है। दूसरी ओर भालू है, जिसने इस रस्सी को पकड़ा रखा है। करणवीर को भालू से इस रस्सी को छुड़ाना है। लेकिन भालू अपनी ही दुनिया में इस कदर मस्त है कि करण उससे रस्सी छुड़ा ही नहीं पा रहे। 

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    जिस तरह भालू नाच रहा है और जिस तरह करणवीर को उससे रस्सी छुड़ाने में समस्या आ रही है, उसे देख रोहित शेट्टी और कंटेस्टेंट्स अपनी हंसी नहीं रोक पाए। वहीं, इस वीडियो को देखने के बाद कुछ को आसिम की याद आई है। उनका कहना है कि आसिम के जाने के बाद शो की टीआरपी अच्छी नहीं रही।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 14: आसिम रियाज के बाद Shilpa Shinde की हुई शो में बहस, Ashish Mehrotra से भिड़ी एक्ट्रेस