Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khatron Ke Khiladi 14: शिल्पा शिंदे ने दिया Asim Riaz की लड़ाई पर रिएक्शन, बोलीं- 'उसको बुली किया गया'

    Updated: Thu, 01 Aug 2024 05:37 PM (GMT+05:30)

    खतरों के खिलाड़ी 14 शुरू हो गया है। शो शुरू होते ही सुर्खियों में भी आ गया है। दरअसल हाल ही में यह खबर आई कि इसके कंटेस्टेंट आसिम रियाज ने शो में दूसरे ...और पढ़ें

    एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (Photo Credit : Instagram)
    एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (Photo Credit : Instagram)

    HighLights

    1. शुरू हुआ खतरों के खिलाड़ी 14
    2. आसिम रियाज का हुआ था शो में झगड़ा
    3. अब शिल्पा शिंदे ने किया इस पर रिएक्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' ऑन एयर हो गया है। इस बार इसका जो कंटेस्टेंट सबसे ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है वह आसिम रियाज है। शो में उनकी अभिषेक कुमार के साथ काफी लड़ाई हुई और साथ ही होस्ट रोहित शेट्टी के साथ भी उनकी बहस हुई। इसके बाद आसिम ने खुद इस शो से बाहर जाने का फैसला कर लिया था।

    उनकी लड़ाई पर एक्टर कुशाल टंडन समेत कई लोगों ने रिएक्ट किया। अब 'खतरों के खिलाड़ी 14' की कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे ने भी इस पर रिएक्ट किया है। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में आसिम को लेकर बात की है और साथ ही उनके सपोर्ट में भी आई हैं।

    यह भी पढ़ें: कुशाल टंडन ने Asim Riaz के फैंस को बुलाया छपरी, अपने साथ बुरा बर्ताव करने के लिए दर्ज की शिकायत

    आसिम को किया गया शो में बुली

    आसिम और शिल्पा का शो में अच्छा बॉन्ड देखने को मिला। उन्होंने हाल ही में टाइम्स नाउ के साथ इस बारे में खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि आसिम को शो के दौरान परेशान किया गया। सिर्फ इतना ही नहीं, उनको काफी उकसाया भी गया। ऐसे में फिर उनका रिएक्शन देखने को मिला।

    Photo Credit: Shilpa Shinde/Instagram

    शिल्पा ने आसिम से कही थी ये बात

    इसके आगे बात करते हुए शिल्पा ने कहा कि कुछ भी नहीं हुआ था। आप के सिर से पानी ऊपर चला जाता है। डाउन-टू-अर्थ होना चाहिए। एक बंदा एक तरफ और बाकी एक झुंड है, उसको भड़काया गया, क्योंकि वे उसके स्वभाव को जानते थे।

    खबरें और भी

    सब लोग सक्सेस हैंडल नहीं कर पाते। साथ ही एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि मैंने उसे बार-बार बोला कि वो चुप रहे, बहस न करे। उसका स्वभाव और फिर भी उसे धमकाया और उकसाया गया।

    आसिम को नहीं थी रिएक्ट करने की जरुरत

    इसके आगे एक्ट्रेस ने कहा कि इस शो में उन्हें बिग बॉस जैसा बिहेव नहीं करना चाहिए था। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह आक्रामक नहीं, बल्कि बातूनी थे। उन्हें ज्यादा बोलने की आदत है ऐसे में उन्हें चुप करवाना पड़ता है। लास्ट में शिल्पा ने कहा कि उन्हें इस मुद्दे को ज्यादा तूल देने की जरूरत नहीं थी।

    यह भी पढ़ें: रोहित शेट्टी से झगड़े के बीच Asim Riaz का नया पोस्ट वायरल, बोले- बेइज्जती में आप बेस्ट हैं