Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Abhishek Kumar ने खानजादी संग कंबल के अंदर रोमांटिक होने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- 'कई बार चीजें...'

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sat, 03 Feb 2024 07:36 PM (IST)

    Abhishek Kumar On Khanzaadi रियलिटी शो बिग बॉस 17 खत्म हो गया है लेकिन इसके फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट अभी भी लाइमलाइट में हैं। घर से बाहर आने के बाद अब वो ...और पढ़ें

    कंबल में साथ दिखे थे अभिषेक-खानजादी (Photo Credit: X)
    कंबल में साथ दिखे थे अभिषेक-खानजादी (Photo Credit: X)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार इस शो का खिताब अपने नाम नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने फैंस के दिलों में अलग जगह बनाई। इस शो में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय के साथ लड़ाई-झगड़े को छोड़कर खानजादी के साथ कुछ प्यारे मोमेंट्स भी देखने को मिले थे।

    उन मोमेंट्स को देख कर हर किसी ने सोचा कि दोनों के बीच रोमांस शुरू होने लगा है। हालांकि, दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताया। अब शो खत्म होने के बाद अभिषेक ने एक इंटरव्यू में खानजादी को लेकर बात की है। साथ ही उन्होंने खानजादी के साथ वायरल हुए रोमांटिक वीडियो पर भी बात की है।

    यह भी पढ़ें: Pooja Bhatt से मिलने के लिए बेकरार हैं Mannara Chopra, खास नोट लिख बांधे तारीफों के पुल

    कंबल में साथ दिखे थे अभिषेक-खानजादी

    बिग बॉस के एक एपिसोड में खानजादी और अभिषेक कुमार को एक ही कंबल के अंदर लेटे हुए देखा गया था। अभिषेक चुप-चाप कंबल के अंदर घुस गए और उससे अपना सिर ढक लिया था। इसके बाद कई फैंस ने यह अंदाजा लगाया कि दोनों ने कंबल के अंदर किस किया होगा।

    कंबल वाले सीन पर बोले अभिषेक

    अब अभिषेक कुमार ने सिद्धार्थ कन्नन को उनके यूट्यूब पर दिए इंटरव्यू में बताया है कि किस नहीं हुआ। गालों पर मैंने किस किया, लेकिन और कुछ नहीं। मैंने सुना साउंड आया था वीडियो में कुछ, मैं हैरान था, लेकिन कंबल के अंदर कुछ नहीं हुआ। कई बार चीजें अलग एंगल से दिखती हैं। किस करनी होती तो सरेआम करता।

    खबरें और भी

    खानजादी से मिलना चाहते हैं अभिषेक

    इसके आगे उन्होंने खानजादी के बारे में काफी बात की। जब उनसे पूछा गया कि क्या वो खानजादी से मिले हैं या उनकी बात हुई है। इसके जवाब में अभिषेक ने कहा कि नहीं मैं अभी उससे नहीं मिला हूं और न ही मेरी बात हुई है। अभी मैं थोड़ा बिजी हूं, लेकिन मैं उससे मिलना चाहता हूं।

    यह भी पढ़ें: Abhishek Kumar: 'मुझे ईशा चाहिए...', Bigg Boss 17 से निकलने के बाद अभिषेक कुमार का मेंटल ट्रॉमा पर छलका दर्द