Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लड़कियां नहीं, लड़कों में दिलचस्पी रखते हैं Abhishek Kumar? नावेद सोल के स्टेटमेंट पर हैरान हुए एक्टर, दे डाली धमकी

    Updated: Sat, 03 Feb 2024 02:22 PM (GMT+05:30)

    बिग बॉस 17 के बाद एक्टर अभिषेक कुमार की पॉपुलैरिटी जबरदस्त तरीके से आगे बढ़ी है। शो से बाहर आने के बाद उन्होंने कई इंटरव्यू दिए हैं। सोशल मीडिया पर भी ...और पढ़ें

    'बिग बॉस 17' कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार. फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम
    'बिग बॉस 17' कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार. फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 'बिग बॉस 17' के फर्स्ट रनर अप हैं अभिषेक कुमार
    2. अभिषेक ने नावेद के बयान पर तोड़ी चुप्पी
    3. खानजादी के साथ रिश्ता आगे न बढ़ाने का भी किया खुलासा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'बिग बॉस 17' का हिस्सा रहे अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) शो खत्म होने के बाद कई इंटरव्यू दे रहे हैं। वह यह सीजन तो नहीं जीत पाए, लेकिन बड़ी तादाद में लोगों का दिल जरूर जीत लिया। शो में ईशा के प्यार में पागल लड़के से लेकर खुद के लिए स्टैंड लेने तक, अभिषेक की जर्नी में काफी कुछ देखने को मिला। अब जब शो खत्म हो चुका है, तो वह एक-एक कर उन सारे सवालों के जवाब दे रहे हैं, जो उनके घर में रहने तक सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहे।

    'बिग बॉस 17' के ही कंटेस्टेंट नावेद सोल भी थे। हालांकि, उनकी जर्नी ज्यादा लंबी नहीं चली। वह एक महीने के अंदर ही शो से एविक्टो हो चुके थे। बिग बॉस 17 से बाहर आने के बाद नावेद ने कई इंटरव्यू दिए थे। उन्होंने घर वालों को लेकर कई तरह के खुलासे किए। ईशा-समर्थ के रिलेशन पर भी नावेद ने बयान दिया था। इसी के साथ उन्होंने अभिषेक कुमार को लेकर भी चौकाने वाला खुलासा किया था।   

    नावेद के बयान पर आया अभिषेक का रिएक्शन

    नावेद ने कहा था कि अभिषेक को लड़कों में इंट्रेस्ट है। इतना ही नहीं, नावेद ने यह भी कहा था कि अभिषेक ने घुटने के बल बैठकर उन्हें प्रपोज किया था। एक बार अभिषेक बाहर आ जाएं, फिर वह चीजों को सॉर्ट आउट करेंगे। इस बात की जानकारी होने पर अभिषेक ने हैरानी जताई है। उन्होंने इन खबरों को नकारते हुए नावेद को धमकी दे डाली। 

    'लंदन आ कर मारूंगा'

    इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में अभिषेक ने कहा, ''पता नहीं नावेद ने क्यों ऐसा कहा। नावेद को लड़के पसंद हैं और मुझे इससे प्रॉब्लम नहीं है। लेकिन मैं स्ट्रेट हूं।'' इसके बाद अभिषेक पंजाबी एक्सेंट में कहते हैं ''नावेद रुक तुझे लंदन आ कर कूटुंगा।''

    खबरें और भी

    'खतरों के खिलाड़ी 14' में आएंगे नजर?

    अभिषेक के 'खतरों के खिलाड़ी 14' में भी आने की चर्चा है। उनसे इस बारे में भी पूछा गया। हालांकि, उन्होंने रिएक्ट करने से मना कर दिया।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 फेम Abhishek Kumar के लिए पागल हुए फैंस, चंडीगढ़ में एक्टर का शानदार तरीके से स्वागत