Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'सरकार से क्या मिला...', Abhishek Malhan ने कसा Elvish Yadav पर तंज, मजाक उड़ाने पर 'फुकरा' ने दिया करारा जवाब

    Updated: Sat, 22 Jun 2024 08:34 PM (GMT+05:30)

    Bigg Boss OTT 2 के विनर बने एल्विश यादव (Elvish Yadav) का यूं तो शो में अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) के साथ खूब भाईचारा दिखा लेकिन कई बार दोनों के ...और पढ़ें

    एल्विश यादव पर भड़के अभिषेक मल्हान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    एल्विश यादव पर भड़के अभिषेक मल्हान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आ चुके हैं अभिषेक-एल्विश
    2. बिग बॉस में अभिषेक और एल्विश का दिखा था भाईचारा
    3. एल्विश यादव ने अभिषेक मल्हान का उड़ाया था मजाक

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। वह अक्सर वीडियोज के जरिए किसी न किसी पर तंज कसते नजर आते हैं। हाल ही में, उन्होंने जाने-माने यूट्यूबर ट्रिगर इंसान उर्फ निश्चय मल्हान (Nischay Malhan) का मजाक उड़ाया था, जिसके बाद अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) ने भी उन पर तंज कस दिया।

    एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान साथ में विवादित रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आ चुके हैं। एल्विश शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट थे। शो में दोनों के बीच खूब भाईचारा देखने को मिला। ट्रॉफी को लेकर टक्कर भी दिखी। आखिर में एल्विश के हाथ ट्रॉफी गई और अभिषेक फर्स्ट रनर-अप रहे। खैर, शो खत्म होने के बाद भी वे दोस्त बने रहे।

    अभिषेक और एल्विश की भिड़ंत

    मगर अब अभिषेक मल्हान ने एल्विश यादव पर तंज कसा है। दरअसल, बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर ने अभिषेक के भाई और यूट्यूबर निश्चय मल्हान का मजाक उड़ाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। क्लिप में वह बिग बॉस ओटीटी 3 के शुरू होने की जानकारी के साथ उनके कंटेस्टेंट की बात करते हैं, जिनके शो में आने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3 में मनीषा रानी का फिर होगा Elvish Yadav से आमना-सामना? मेंटर बनने पर बोल गईं ऐसी बात

    एल्विश यादव ने निश्चय मल्हान का उड़ाया मजाक

    वीडियो में एल्विश यादव ने पहले कैरी मिनाटी का नाम लिया। उन्होंने कहा कि कैरी मिनाटी को माइक की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि वह ज्यादा चिल्लाता है। कैरी मिनाटी के बाद उन्होंने निश्चय का मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि दूसरे कंटेस्टेंट निश्चय भाई होने चाहिए क्योंकि वह मल्हान फैमिली से हैं। उनके परिवार से हर एक शख्स बिग बॉस में जाना चाहिए, रनर-अप की पॉजिशन के लिए यार।"

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Elvish Raosahab (@elvish_yadav)

    अभिषेक मल्हान ने दिया करारा जवाब

    एल्विश यादव का ये वीडियो देख तीन दिन बाद अभिषेक मल्हान ने एक ऐसा कमेंट कर दिया जिसे पढ़ शायद उन्हें मिर्ची लग जाएगी। अभिषेक ने कमेंट में लिखा, "अरे एल्विश भाई निश्चय सरकार से अवॉर्ड जीता था। आपको सरकार से क्या मिला था।"

    बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 3 में एल्विश यादव के जिगरी यार लव कटारिया ने एंट्री मारी है। शो में वह पहले दिन से ही चर्चा में बने हुए हैं।

    यह भी पढ़ें- Elvish Yadav: एल्विश यादव के कार कलेक्शन में शामिल हुई मर्सिडीज की ये गाड़ी, करोड़ों में है कीमत