Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Abhishek Malhan Song: बिछड़े प्रेमी हैं जिया शंकर-अभिषेक मल्हान, 'जुदाइयां' के टीजर ने सोशल मीडिया पर लगाई आग

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Tue, 05 Sep 2023 07:56 PM (IST)

    अभिषेक मल्हान बिग बॉस ओटीटी 2 का जाना माना नाम हैं। वह इस शो के फर्स्ट रनर अप रहे थे। वहीं टॉप फाइव में आकर आउट होने वाली जिया शंकर की भी अच्छी खासी फ ...और पढ़ें

    Jiya Shankar and Abhishek Malhan from Judaiyaan Song
    Jiya Shankar and Abhishek Malhan from Judaiyaan Song

    HighLights

    1. बिग बॉस ओटीटी 2 के फर्स्ट रनर अप हैं अभिषेक मल्हान
    2. अभिषेक मल्हान और जिया शंकर की जोड़ी है फेमस
    3. जिया शंकर के साथ रिलीज होने वाला है उनका मज्यूिक एल्बम

    नई दिल्ली, जेएनएन। Abhishek Malhan-Jiya Shankar Song: कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 भले ही खत्म हो चुका है, लेकिन इसमें बनी कंटेस्टेंट्स की जोड़ी का जादू अभी लोगों के दिलों पर छाया हुआ है। शो में अभिषेक मल्हान और जिया शंकर की जोड़ी काफी पसंद की गई। ऑडियंस ने अभिषेक और जिया की बॉन्डिंग को '#अभिया' दिया। इनकी जोड़ी की काफी डिमांड है, जिसे देखते हुए मार्क्स ने उनके साथ म्यूजिक वीडियो किया।

    अभिषेक और जिया के म्यूजिक वीडियो का टीजर जारी

    अभिषेक और जिया पिछले काफी समय से एक म्यूजिक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस एल्बम का नाम 'जुदाइयां' है, जिसका टीजर सामने आ चुका है। यह एक रोमांटिक म्यूजिक वीडियो है, जिसमें उनके पास रिलेशन से लेकर करंट सिचुएशन तक की झलक दिखाई गई है।

    View this post on Instagram

    A post shared by ABHISHEK MALHAN (@fukra_insaan)

    वीडियो में दिखाया गया है कि अभिषेक रॉक बैंड आर्टिस्ट हैं। जिया एक समय में उनकी गर्लफ्रेंड थीं। दोनों के बीच अच्छे टर्म थे लेकिन अब यह दोनों जुदा हो चुके हैं। इसीलिए एल्बम का नाम जुदाइयां है। इससे पहले फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसमें उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली थी।

    टोनी कक्कड़ सहित इन सेलिब्रिटीज ने किया पसंद

    टीजर को कई फैंस ने पसंद किया है। यहां तक की कुछ सेलिब्रिटी रिएक्शंस भी सामने आए हैं, जिसमें टोनी कक्कड़ और पलक पुरस्वानी जैसे सितारों के नाम शामिल हैं। टोनी कक्कड़ ने लिखा, 'तुम स्टार हो ब्रो'। वहीं, पलक ने वीडियो को क्यूट बताया है। 

    खबरें और भी

    वीडियो में जिया शंकर के लुक्स और अभिषेक की मासूमियत ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है।

    एक यूजर ने कमेंट किया, 'पहला प्रोजेक्ट और आप दोनों ने क्या काम किया है। गाना भी कितने अच्छे तरीके से गाया गया है और लिरिक्स भी परफेक्ट हैं।'

    गुरिंदर बावा के डायरेक्शन में बने 'जुदाइयां' म्यूजिक वीडियो को सिंगर तनवीर इवान ने आवाज दी है। इसके बोल भी उन्होंने ही लिखे हैं।