यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर Elvish Yadav को लेकर Abhishek Malhan ने किया ये पोस्ट, ट्विटर पर चला 'अभिषा' का जादू
Abhishek Malhan On Elvish Yadav रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 की ट्रॉफी एल्विश यादव जीत गये हैं। वहीं अभिषेक मल्हान फर्स्ट रनर-अप बने। शो में जहां दोनों ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Abhishek Malhan On Elvish Yadav: विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' सबसे चर्चित शो रहा। इसकी वजह यूट्यूबर्स अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) और एल्विश यादव (Elvish Yadav) रहे, जिन्हें फैंस ने काफी पसंद किया। उनके भाईचारा ने फैंस का दिल जीत लिया था।
एल्विश यादव शो में एक महीने बाद आये थे। एल्विश के शो में आने के बाद बिग बॉस का घर बहुत ही मजेदार बन गया था। एल्विश ने जहां कई कंटेस्टेंट्स से पंगे लिये तो अभिषेक के साथ भाईचारा बनाकर फैंस का दिल जीत लिया। बिग बॉस के घर में भले ही दोनों के बीच अच्छी दोस्ती देखने को मिली, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी फैंस आर्मी के बीच खूब तू-तू मैं-मैं हो रही है।
एल्विश यादव पर बोले अभिषेक मल्हान
एल्विश यादव के ट्रॉफी जीतने के बाद भी उनके और अभिषेक मल्हान के फैंस के बीच युद्ध जारी है। पहले एल्विश यादव ने फैंस से हेट न फैलाने की गुहार लगाई थी, अब अभिषेक मल्हान ने एक पोस्ट शेयर किया है। अभिषेक ने लेटेस्ट ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, "अभिषेक वर्सेज एल्विश बंद करो। यह हमेशा अभिषेक और एल्विश रहा है।"
Abhishek VS Elvish band krdo ..
It’s always been ABHISHEK & ELVISH 🐼
— Abhishek Malhan (@AbhishekMalhan4) August 19, 2023
बता दें कि बिग बॉस में जब अभिषेक मल्हान ने कहा था कि एल्विश यादव ट्रॉफी के हकदार नहीं हैं, क्योंकि वह वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हैं तो इस पर काफी बवाल हुआ था। एल्विश की आर्मी ने अभिषेक को जमकर ट्रोल किया था। यहां तक कि सलमान ने भी अभिषेक की क्लास लगाई थी।
खबरें और भी
ट्रेंड हो रहा अभीषा
'बिग बॉस ओटीटी 2' में सबसे ज्यादा जिस जोड़ी को पसंद किया गया था, वो मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान का था। मनीषा और अभिषेक का नाम फैंस ने अभिषा (Abhisha) रखा। शो भले ही खत्म हो गया है, लेकिन फैंस के बीच अभिषा का क्रेज खत्म नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पर अभिषा ट्रेंड कर रहा है। लोग अभिषेक और मनीषा की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर उनकी केमिस्ट्री को मिस कर रहे हैं।
अभिषेक मल्हान ने मनीषा रानी को बहन बुला दिया था, जिसकी वजह से फैंस काफी नाराज हो गये थे। शो से निकलने के बाद अभिषेक ने बताया कि उनके पास कई मैसेज आये और लोगों ने कहा कि अब वह कभी भी मनीषा को बहन नहीं बुलाएंगे।