Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Abhishek Malhan ने बताई पुनीत सुपरस्टार की सच्चाई, पूजा भट्ट को जबरदस्त तरीके से किया रोस्ट, वीडियो वायरल

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 20 Aug 2023 09:41 AM (IST)

    Abhishek Malhan बिग बॉस ओटीटी 2 के फर्स्ट रनर अप अभिषेक मल्हान आज कई लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। शो से बाहर आने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ ...और पढ़ें

    File Photo of Abhishek Malhan, Pooja Bhatt and Puneet Superstar
    File Photo of Abhishek Malhan, Pooja Bhatt and Puneet Superstar

    HighLights

    1. अभिषेक मल्हान ने किया पूजा भट्ट को रोस्ट
    2. बिग बॉस को बताया स्किड गेम जैसा शो
    3. पुनीत सुपरस्टार पर भी किया कमेंट

    नई दिल्ली, जेएनएन। 'बिग बॉस ओटीटी 2' से लोगों की नजरों में आए फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) का स्टारडम इस शो के खत्म होने के बाद और भी बढ़ गया है। अभिषेक अब घर-घर में जाना माना नाम बन चुके हैं। शो का हिस्सा बनने के बाद उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा होते देखने को मिला। अभिषेक एकमात्र ऐसे कंटेस्टेंट थे, जो किसी को कुछ भी कहने से गुरेज नहीं करते थे। वह निडर होकर हर गलत बात पर अपना पक्ष रखते थे।

    वहीं, अभिषेक के भाई ट्रिगर्ड इंसान उर्फ निश्चय ने हाल ही में उन्हें उनके को-कंटेस्टेंट्स का वीडियो दिखाया, जो उनके पीठ पीछे बातें किया करते थे। हाल ही में अभिषेक ने निश्चय मल्हान के यूट्यूब चैनल पर दस्तक दी। इस दौरान ट्रिगर्ड इंसान ने उन्हें बताया कि फिनाले से पहले उन्होंने कुछ वीडियो रिकॉर्ड कर लिए थे, जिसमें लोगों ने उनके बारे में क्या कहा, यह बातें शामिल हैं। उन्होंने अभिषेक को वीडियो उनके व्लॉग में दिखाने का फैसला किया, ताकि वह उनका रिएक्शन कैप्चर कर सकें। वीडियो की शुरुआत होती है पुनीत सुपरस्टार की फुटेज से।

    पुनीत पर कही ये बात

    निश्चय, अभिषेक को पुनीत का फुटेज दिखाकर उनके बारे में पूछते हैं। अभिषेक बताते हैं कि वह (पुनीत) जब वॉशरूम में गए थे, तो उसके बाद किसी और का जाना मुश्किल हो गया था। अविनाश ने अंदर जाते ही जो देखा, उसके बाद हो हल्ला मच गया। पूजा भट्ट ने भी कहा दिया कि पुनीत के होने से उन्हें अनसेफ फील होता है। अभिषेक ने कहा, ''पुनीत नेकस्ट लेवल का आदमी था। जब भी मैं उसे कुछ उठाते हुए देखता था, तो मेरा रिएक्शन होता था कि हां, प्लीज इसे जारी रखो।''

    पूजा भट्ट और फलक नाज को किया रोस्ट

    इसके बाद निश्चय ने अभिषेक को वो फुटेज दिखाई, जिसमें पूजा भट्ट ने उनकी परवरिश पर सवाल खड़ा किया था। इस वीडियो के बाद निश्चय ने पूजा को ही रोस्ट कर दिया। परवरिश वाली फुटेज के बाद ट्रिगर्ड इंसान ने पूजा और महेश की किस वाली फोटो के साथ ही महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती को लेकर आई खबरों का भी क्लिप दिखा दिया।

    खबरें और भी

    इसके अलावा फलक नाज को भी निश्चय ने रोस्ट किया। फलक ने भी अभिषेक पर पर्सनल कमेंट किया था, जिसके बाद निश्चय ने शीजान खान केस वाली तस्वीरों को शेयर करते हुए वॉइसओवर में कहा कि इसका खुद का भाई तुनिषा शर्मा मर्डर केस में जेल में था और ये घर में संस्कारों की बात कर रही थी। निश्चय ने अभिषेक को वो वीडियो भी दिखाई, जिसमें फलक ने अविनाश के सामने अभिषेक को गे बताया था। यह देखते ही अभिषेक सरप्राइज हो गए। रोस्ट किए जाने वाले लोगों की लिस्ट में बेबिका ध्रुवे को भी निश्चय ने नहीं छोड़ा।

    'स्किवड गेम है बिग बॉस'

    वीडियो के एंड में अभिषेक ने बताया कि 'बिग बॉस' स्किवड गेम की तरह है। शो बिलकुल भी स्क्रिप्टेड नहीं है। 15-20 दिन वहां रहने के बाद लगता है कि मुझे घर जाना है। जीतना या हारना तो भूल ही जाओ। 8-8 घंटे बिना सोए, बिना फोन के रहना पड़ता है। मेंटली बहुत बड़ा टॉर्चर है। उन्होंने कहा कि जो भी बिग बॉस में जाना चाहता है, वह कम से कम 200 बार तो जरूर सोचे।