Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या Bigg Boss 17 का हिस्सा होंगे Abhishek Malhan? बड़े भाई ने फोटो शेयर कर दिया हिंट

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Fri, 18 Aug 2023 11:32 PM (IST)

    Bigg Boss 17 बिग बॉस के फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) करीब 70 दिन बाद अभिषेक गुरुवार को अपने घर दिल्ली पहुंचे। जहां उन्होंने अपने ...और पढ़ें

    Abhishek Malhan Bigg Boss 17 Photo Credit Instagram
    Abhishek Malhan Bigg Boss 17 Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. ओटीटी बिग बॉस के बाद क्या सीजन 17 में अभिषेक मल्हान आएंगे नजर
    2. अभिषेक मल्हान ने भाई ने सोशल मडिया पर शेयर की फोटो
    3. निश्चय मल्हान का पोस्ट देख फैंस भी हुए हैरान परेशान

     नई दिल्ली जेएनएन: Bigg Boss 17 Abhishek Malhan: बिग बॉस ओटीटी 2 को विनर मिल गया है। इस शो का खिताब यूट्यूबर एल्विश यादव ने अपने नाम किया।  इस जर्नी में एल्विश को अभिषेक मल्हान  ने बराबर की टक्कर दी।

    बिग बॉस के फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) ने एल्विश को बराबरी की टक्कर दी थी। करीब 70 दिन बाद अभिषेक गुरुवार को अपने घर दिल्ली पहुंचे। जहां उन्होंने अपने भाई से मुलाकात की। इस दौरान उनके बड़े भाई से सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ उन्होंने फैंस को थोड़ा हैरानी में डाल दिया है।

    क्या बिग बॉस सीजन 17 में जाएंगे अभिषेक मल्हान

    बिग बॉस ओटीटी रियलिटी शो के सीजन के फर्स्ट रनर अभिषेक मल्हानने भाई निश्चय मल्हान ने प्लेटफॉर्स एक्स पर अभिषेक के साथ मस्ती करते हुए एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वो अपने भाई अभिषेक को गले से कसकर पकड़े हुए हैं। साथ ही दोनों भाई खुशी से हंसते हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'कहता है कि बिग बॉस 17 में जाउंगा।' इसके बाद सोशल मीडिया पर ये तस्वीर वायरल हो गई। जिस पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

    फैंस कर रहे हैं जमकर कमेंट

    निश्चय मल्हान की इस फोटो में एक यूजर ने लिखा, 'नहीं हमें यूट्यूब पर वीडियोज चाहिए। उन्हें बोलों की वो वहां न जाए।' इस पर अभिषेक मल्हान के भाई निश्चय ने भी लोगों की बातों पर रिएक्ट करते हुए कहा कि उन्होंने अपने भाई को समझा दिया है। वो बिग बॉस 17 में हिस्सा नहीं लेने वाले हैं।

    खबरें और भी

    बता दें, अभिषेक उर्फ फुकरा इंसान मात्र 26 साल के हैं।  अभिषेक मल्हान उन कंटेस्टेंट में से एक हैं जिन्हें बेहद कम उम्र में बिग-बॉस का मंच मिला। फिनाले से एक दिन पहले अभिषेक की तबीयत ज्यादा खराब है, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उन्हें डेंगू हो गया था। डॉक्टर्स ने उन्हें कुछ दिनों के लिए रेस्ट करने को कहा है।