Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Abhishek Malhan: अस्पताल से आए बाहर अभिषेक मल्हान, बताया किस वजह से फिनाले से पहले जाना पड़ा था हॉस्पिटल

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Thu, 17 Aug 2023 04:11 PM (GMT+05:30)

    Bigg Boss OTT 2 Runner-Up Abhishek Malhan Video बिग बॉस ओटीटी 2 के ग्रैंड फिनाले से एक दिन पहले अभिषेक मल्हान को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। फिनाले म ...और पढ़ें

    Bigg Boss OTT 2 Runner-Up Abhishek Malhan Instagram Video
    Bigg Boss OTT 2 Runner-Up Abhishek Malhan Instagram Video

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2 Runner-Up Abhishek Malhan Video: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 खत्म हो चुका है। शो के इस सीजन को अपना विनर भी मिल चुका है, लेकिन कंटेस्टेंट्स अभी भी चर्चा में बने हुए हैं। विनर एल्विश यादव के बाद सबसे ज्यादा लाइमलाइट में फर्स्ट रनर-अप रहे अभिषेक मल्हान बने हुए हैं।

    बिग बॉस ओटीटी 2 के ग्रैंड फिनाले से एक दिन पहले अभिषेक मल्हान की तबियत खराब हो गई थी। नौबत यहां तक आ गई थी कि उन्हें अस्पताल जाना पड़ गया था। हालांकि, डॉक्टर्स ने उन्हें फिनाले में शामिल होने के लिए कुछ देर की मोहलत दे दी थी, लेकिन विनर के नाम की घोषणा होने के तुरंत बाद वो अस्पताल वापिस लौट गए थे।

    फिनाले से पहले था 102 डिग्री फीवर

    वहीं, अब अभिषेक मल्हान की अस्पताल से छुट्टी हो गई है। हाल ही में मीडिया ने उन्हें उनके परिवार के साथ स्पॉट किया। अभिषेक ने भी कैमरे के लिए पोज किया। इस दौरान उन्होंने अपनी हेल्थ अपडेट भी दी। अभिषेक ने बताया कि उन्हें बिग बॉस के घर में डेंगू हो गया था। उनकी हालत काफी खराब हो गई थी, क्योंकि उन्हें 102 डिग्री बुखार था।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    एक ट्रॉफी हार हजारों फैंस का जीता दिल

    अभिषेक मल्हान के बारे में बात करें तो वो एक बेहद पॉपुलर इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर हैं। सोशल मीडिया की दुनिया में अभिषेक मल्हान फुकरा इंसान के नाम से जाने जाते हैं। उनकी पॉपुलैरिटी के कारण ही उन्हें बिग बॉस ओटीटी में शामिल होने का मौका मिला।

    खबरें और भी

    अंत तक फुकरा इंसान ने किया मुकाबला

    बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में अभिषेक मल्हान पहले दिन से बने हुए थे और दर्शकों को खूब एंटरटेन भी कर रहे थे। उन्होंने शो जीतने की पूरी कोशिश की, लेकिन अंत में वोट्स कम मिलने के कारण वो विनर बनने से चूक गए। वहीं, बिग बॉस ओटीटी 2 में काफी दिनों बाद आए एल्विश यादव ने इस सीजन के वितेजा की ट्रॉफी अपने नाम की। बता दें कि एल्विश यादव भी एक पॉपुलर इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर हैं।