Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Elvish Yadav: बिग बॉस में जीते हुए 25 लाख रुपये एल्विश यादव नहीं करेंगे इस्तेमाल, कहा- 'लोगों में बांट दूंगा'

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Tue, 15 Aug 2023 04:14 PM (IST)

    Bigg Boss OTT 2 Winner Elvish Yadav सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के ग्रैंड फिनाले का बीते दिन शानदार आगाज हुआ। इसके साथ ही शो को अपना विनर भी ...और पढ़ें

    Bigg Boss OTT 2 Winner Elvish Yadav Twitter Image
    Bigg Boss OTT 2 Winner Elvish Yadav Twitter Image

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2 Winner Elvish Yadav: एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 जीतकर इतिहास रच दिया है। वो बिग बॉस की हिस्ट्री में पहले ऐसे कंटेस्टेंट बन गए है, जो वाइल्ड कार्ड एंट्री होते हुए भी शो का विनर बना हो। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की ट्रॉफी के साथ- साथ एल्विश को 25 लाख का कैश प्राइज भी मिला है। अब उन्होंने बताया है कि वो इस भारी भरकम रकम का क्या करने वाले हैं।

    सलमान खान ने बिग बॉस ओटीटी 2 के ग्रैंड फिनाले में एल्विश यादव के विनर बनने की घोषणा की। इसके बाद विनर को थोड़ी देर के लिए मीडिया से रूबरू होने का मौका दिया गया है। मीडिया संग बातचीत में एक रिपोर्ट्स ने एल्विश से पूछा कि वो शो में जीती हुई प्राइज मनी का क्या करेंगे ?

    क्या बोले एल्विश ?

    एल्विश यादव पहले तो ये सवाल सुनकर हंस पड़े। फिर कहा कि बिग बॉस ओटीटी 2 उन्होंने अपने सपोर्ट्स की वजह से जीता है। उनके तीन खास लोग हैं, जिन्होंने उन्हें विनर बनाने के लिए अपनी जान लगा दी। एल्विश ने आगे कहा कि वो 25 लाख रुपये इन तीन लोगों में बांट देंगे।

    क्या बिग बॉस 17 में हिस्सा लेंगे एल्विश ?

    एल्विश यादव ने प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान और भी कई सवालों के जवाब दिए। उनसे पूछा गया कि क्या वो आने वाले बिग बॉस 17 में हिस्सा लेंगे। इस पर उन्होंने कहा कि इस बार तो शो में शामिल नहीं हो पाएंगे।

    खबरें और भी

    मनीषा रानी संग कैसी है बॉन्डिंग ?

    एल्विश यादव से मनीषा रानी संग उनकी बॉन्डिंग को लेकर भी सवाल पूछा गया। इस पर एल्विश ने कहा कि वो और मनीषा बहुत अच्छे दोस्त हैं। ये बात खुद मनीषा भी अच्छे से जानती हैं। बता दें कि मनीषा रानी शो में तीसरे पायदान पर रही। एल्विश विनर बने तो वहीं, अभिषेक मल्हान दूसरे पायदान पर रहे हैं। उनके बाद मनीषा रानी रहीं, जबकि चौथे पर बेबिका धुर्वे और पांचवें पर पूजा भट्ट रहीं।