विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Elvish Yadav Video: एल्विश यादव के इस फैन ने हैंग किया पूरा सिस्टम, विनर के होटल पहुंच यूं मनाया जश्न

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Tue, 15 Aug 2023 04:08 PM (IST)

Bigg Boss OTT Season 2 Winner Elvish Yadav Video बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर एल्विश यादव सोशल मीडिया ...और पढ़ें

Bigg Boss OTT Season 2 Winner Elvish Yadav Video, Instagram
Bigg Boss OTT Season 2 Winner Elvish Yadav Video, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT Season 2 Winner Elvish Yadav Video:एल्विश यादव अब बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर बन चुके हैं। बीती रात शो के होस्ट सलमान खान ने उनके विनर बनने की घोषणा की। इसके साथ ही एल्विश यादव के फैंस खुशी से झूम उठे। अब एल्विश के ऐसे ही एक फैन का वीडिया सामने आया है।

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 खत्म होने के बाद एल्विश यादव परिवार के साथ अपने होटल रूम चले गए, जहां दोस्तों और सोपर्ट्स ने उन्हें रातभर घेरे रखा और जीत को सेलिब्रेट किया। इस सेलिब्रेशन से अब एल्विश यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

फैन ने हिला डाला पूरा सिस्टम

एल्विश यादव और उनके फैंस के इस वायरल वीडियो को पैपराजी विरल भयानी ने शेयर किया है। वीडियो में एल्विश यादव अपने सपोर्टर्स के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच एक शख्स उनसे मिलने पहुंचता है और एल्विश को बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने पर बधाई देता है। एल्विश वीडियो में मजाक में कहते हैं कि ये उनके बचपन का दोस्त है और शो के दौरान उन्हें जबरदस्त सपोर्ट किया था।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

देर रात चला जीत का जश्न

एल्विश यादव और उनके फैन के इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "देर रात तक जीत का जश्न चला। हमारे छोटू पांडे ने एल्विश यादव और उनके परिवार से उनके होटल के कमरे में मुलाकात की। पूरा सिस्टम हिला दिया बंदे ने।"

बिग बॉस के टॉप कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस ओटीटी 2 के फाइनलिस्ट की बात करें तो शो के पांच खिलाड़ियों ने अंत तक सफर तय किया। इनमें एल्विश यादव के अलावा अभिषेक मल्हान, बेबिका धुर्वे, मनीषा रानी और पूजा भट्ट का नाम शामिल है। टॉप 2 में एल्विश यादव के साथ अभिषेक मल्हान रहे। दोनों के बीच अंत में भी मुकाबला देखने को मिला।

28 करोड़ से ज्यादा मिले वोट

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर की घोषणा करने से पहले 15 मिनट के लिए वोटिंग लाइंस को खोल दिया गया था। इस दौरान एल्विश यादव को कुछ ही देर में 28 करोड़ से ज्यादा वोट मिले। इसके साथ ही वो अभिषेक मल्हान को मात देकर विनर बन गए।