यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss Ott 2: Abhishek Malhan फर्स्ट तो Manisha Rani बनी सेकंड रनर अप
Bigg Boss Ott 2 First And second Runner Up एल्विश यादव ने ये ओटीटी सीजन 2 का खिताब अपने नाम किया है। कुछ हफ्तों बाद एल्विश यादव ने वाइल्ड कार्ड एंट्र ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss Ott 2 First And second Runner Up: 17 जून से शुरू हुआ 'बिग बॉस ओटीटी 2' का सफर आज सोमवार यानी 14 अगस्त को पूरा हुआ। दो महीनों के इंतजार के बाद इस शो का विनर मिल गया है।
एल्विश यादव ने ये ओटीटी सीजन 2 का खिताब अपने नाम किया है। कुछ हफ्तों बाद एल्विश यादव ने वाइल्ड कार्ड एंट्री की और घर का 'सिस्टम' ही बदल डाला। किसी ने सोचा नहीं था कि एल्विश यादव इस तरह बिग बॉस में इतिहास रच देंगे। इस जर्नी में एल्विश को अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी ने बराबर की टक्कर दी।
अभिषेक मल्हान फर्स्ट रनरअप रहे
बिग बॉस के फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) ने एल्विश को बराबरी की टक्कर दी थी। अभिषेक भी एल्विश की तरह एक फेमस YouTuber है। अभिषेक उर्फ फुकरा इंसान मात्र 26 साल के हैं। अभिषेक मल्हान उन कंटेस्टेंट में से एक हैं जिन्हें बेहद कम उम्र में बिग-बॉस का मंच मिला। फिनाले से एक दिन पहले अभिषेक की तबीयत ज्यादा खराब है, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहीं फिनाले शुरू होने पर वो शो में नहीं दिखे थे, लेकिन बाद में उन्होंने एंट्री ली।

अभिषेक और एल्विश में थी कड़ी टक्कर
वोटों और फैन फॉलोइंग के मामले में अभिषेक और एल्विश के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। ऐसे में बिग बॉस शो के मेकर्स ने फिनाले पर 15 मिनट के लिए लाइव वोटिंग खोली गई, जिसमें टॉप-2 फाइनलिस्ट में से एल्विश यादव इस सीजन के विनर बनें।
खबरें और भी

मनीषा रानी सेकंड रनर अप रही
बिहार की मनीषा रानी ने बिग बॉस के घर में अपने एंटरटेनमेंट के चलते हमेशा छाई रही। मनीषा इस शो की सेकंड रनर अप थी। बिग बॉस में मनीषा रानी का हंसी-मजाक वाला अंदाज फैंस को खूब पसंद आया। बिग बॉस का सफर उन्होंने अपने दम पर पूरा किया। बिहार के मुंगेर की रहने वाली मनीषा रानी इससे पहले डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' नजर आई थी। वैसे मनीषा को पॉपुलैरिटी अपनी टिक-टॉक वीडियोज से मिली थी। वो भोजपुरी भाषा में मजेदार वीडियो बनाती हैं। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं।

'बिग बॉस OTT 2' में थे ये कंटेस्टेंट्स
'बिग बॉस ओटीटी 2' में अभिषेक और मनीषा रानी के अलावा जद हदीद, पूजा भट्ट, जिया शंकर, बेबिका धुर्वे, साइरस ब्रोचा, आकांक्षा पुरी, अविनाश सचदेव, पलक पुरसवानी, फलक नाज और आलिया सिद्दीकी जैसे कंटेस्टेंट्स थे।