Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2 Winner Elvish Yadav: 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता बने एल्विश यादव, रचा ये इतिहास

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 14 Aug 2023 11:39 PM (IST)

    Bigg Boss Ott 2 Winner बिग बॉस ओटीटी हाउस में एल्विश यादव ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर एंट्री मारी थी। शो में यूट्यूबर ने रोजाना नए-नए धमाके किए। फ ...और पढ़ें

    Bigg Boss Ott 2 Winner Elvish Yadav
    Bigg Boss Ott 2 Winner Elvish Yadav

    HighLights

    1. एल्विश यादव बने बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर
    2. बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये प्राइजमनी मिले
    3. एल्विश यादव ने बिग बॉस में रचा इतिहास

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2 Winner Elvish Yadav: 17 जून से शुरू हुआ 'बिग बॉस ओटीटी 2' का सफर आज सोमवार यानी 14 अगस्त को खत्म हो गया है। दो महीनों के इंतजार के बाद इस शो इसका विनर मिल गया है। वजीराबाद के एल्विश यादव ने ये खिताब अपने नाम किया है।

    वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट रहे एल्विश यादव

    बिग बॉस ओटीटी हाउस में एल्विश यादव ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर एंट्री मारी थी। शो में यूट्यूबर ने रोजाना नए-नए धमाके किए। फिर चाहे वह अविनाश सचदेव से लड़ाई हो या फिर अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी के साथ दोस्ती ही क्यों न हो। अपनी बिग बॉस की जर्नी में उन्होंने घरवालों को खूब हंसाया।

    एल्विश यादव ने रचा इतिहास

    बिग बॉस के इतिहास में ये पहली बार हुआ है कि कोई वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शो का विनर बना हो। इसे पहले अब तक के जितने भी भी बिग बॉस सीजन आए हैं उनमे ऐसा कभी नहीं हुआ था।  एल्विश ने ये शो जीतकर अब तक का इतिहास रचा है।  

    एल्विश को मिला इतने लाख प्राइज मनी

    एल्विश यादव ने बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये प्राइजमनी भी जीती है। सोमवार को हुए ग्रैंड फिनाले में अभिषेक मल्हान फर्स्ट रनरअप रहे और वहीं मनीषा रानी सेकंड रनरअप रहीं। शो का ग्रैंड फिनाले काफी एंटरटेनिंग रहा। 

    कौन हैं एल्विश यादव

    एल्विश यादव फेमस यूट्यूबर हैं, जो शॉर्ट फिल्में बनाते हैं। यूट्यूब की बदौलत ही उन्हें काफी लोकप्रियता मिली हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने साल 2016 से की थी। इतने सालों की मेहनत उनकी आज रंग ला रही है। एल्विश के पास दो चैनल हैं, एक 'एल्विश यादव व्लॉग्स' और 'एल्विश यादव' के नाम से। उनके दोनों चैनलों पर 4.7 मिलियन और 10 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। एक चैनल पर वह रोस्ट वीडियोज बनाते हैं वहीं दूसरे पर डे-टूडे लाइफ की डिटेल्स फैंस के साथ शेयर करते हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Elvish Raosahab (@elvish_yadav)

    कहां का रहने वाले हैं एल्विश यादव

    24 साल के यूट्यूबर एल्विश यादव गुरुग्राम के पास, वजीराबाद गांव के रहने वाले हैं। वजीराबाद गांव में उनका परिवार रहता है। वह गुरुग्राम के सेक्टर 58 में अपने दोस्तों के साथ फ्लैट पर रहते हैं। बता दें, एल्विश फाउंडेशन भी चलाते हैं। उनके इंस्टाग्राम प्रोफ़ाइल के अनुसार, वह 'सिस्टम क्लोदिंग' के संस्थापक हैं। उन्होंने दिल्ली के हंसराज कॉलेज से बीकॉम में ग्रेजुएशन किया है।