Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Adnaan Shaikh ने संगीत सेरेमनी में दुल्हन के साथ ली शानदार एंट्री, Bigg Boss की पलटन भी आई नजर

    Updated: Tue, 24 Sep 2024 08:06 AM (IST)

    बिग बॉस ओटीटी 3 फेम अदनान शेख (Adnaan Shaikh) दूल्हा बनने जा रहे हैं। वह आयशा नाम की लड़की के साथ निकाह करने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने हल्दी फंक्श ...और पढ़ें

    अदनान शेख की संगीत सेरेमनी की झलकियां आईं सामने। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    अदनान शेख की संगीत सेरेमनी की झलकियां आईं सामने। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. शादी के बंधन में बंधने जा रहे अदनान शेख
    2. 23 सितबंर को थी अदनान शेख की संगीत
    3. दुल्हन के साथ कार से अदनान ने ली थी एंट्री

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 3 से पॉपुलर हुए डिजिटल क्रिएटर अदनान शेख (Adnaan Shaikh) शादी करने जा रहे हैं। 23 सितंबर तक अदनान के प्री-वेडिंग फंक्शन चले, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। उन्होंने अपनी दुल्हन के साथ वेन्यू में शानदार एंट्री ली।

    अदनान शेख की शादी की रस्में 20 सितंबर से शुरू हो गई थीं। 22 सितंबर को इन्फ्लुएंसर का हल्दी फंक्शन था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी सामने आई थीं। उन्होंने अपनी होने वाली बीवी के साथ तस्वीरें भी शेयर की थीं, लेकिन उनका चेहरा नहीं रिवील किया था। अब संगीत की झलकियां सामने आई हैं।

    कार से दूल्हा-दुल्हन ने ली एंट्री

    23 सितंबर को मुंबई में अदनान शेख की शानदार संगीत सेरेमनी होस्ट की गई थी। इस फंक्शन में होने वाले दूल्हेराजा अदनान अपनी होने वाली पत्नी आयशा के साथ कार में एंट्री ली। दूल्हा-दुल्हन संगीत फंक्शन में व्हाइट कार में पहुंचे और अदनान ने अपनी होने वाली वाइफ के लिए कार का दरवाजा खोला। फिर दोनों ने पैपराजी को ढेर सारे पोज दिए।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss कंटेस्टेंट Adnaan Shaikh ने लगाई शादी की हल्दी, जानें कौन हैं दुल्हन, एल्विश से मोल ले चुके हैं दुश्मनी

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    संगीत में पहुंची बिग बॉस की मंडली 

    अदनान शेख की संगीत सेरेमनी में उनके जिगरा यार फैसल शेख उर्फ मिस्टर फैजू समेत कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बिग बॉस ओटीटी 3 फेम विशाल पांडे, सना मकबूल और शिवानी कुमारी पहुंचे थे। अदनान ने अपनी संगीत में मजे करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। वह अपने यारों के साथ जमकर झूमते हुए नजर आए।

    खबरें और भी

    adnaan shaikh

    दूल्हा-दुल्हन का संगीत लुक

    संगीत फंक्शन के लिए अदनान शेख ने मिंट ग्रीन कलर का कुर्ता और व्हाइट पायजामा कैरी किया था। वहीं होने वाली दुल्हन आयशा ने गोल्डन कलर का हैवी लहंगा पहना था और रेड कलर के दुपट्टे और ज्वेलरी से अपना लुक कंप्लीट किया था। संगीत में भी अदनान ने अपनी होने वाली पत्नी का चेहरा नहीं दिखाया। वह फंक्शन में मास्क लगाकर पहुंचीं। 

    Adnaan Shaikh Wedding

    मालूम हो अदनान शेख पिछले 2 साल से आयशा को डेट कर रहे हैं। 24 सितंबर को दोनों का निकाह है और 25 सितंबर को वलीमा आयोजित किया गया है।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3 फेम Adnaan Shaikh बनने जा रहे हैं दूल्हा, जल्दी शादी को लेकर यूट्यूबर ने दी सलाह