Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BB OTT 3: 'टिशू पेपर की तरह किया गया यूज' Adnaan Shaikh ने लगाए बिग बॉस पर गंभीर आरोप, वायरल हुआ वीडियो

    Updated: Sun, 28 Jul 2024 08:56 PM (IST)

    बिग बॉस ओटीटी 3 इस समय लगातार सुर्खियों में चल रहा है। हाल ही में इसके दो कंटेस्टेंट शो से बाहर हुए। वहीं बीते हफ्ते अदनान शेख शो से बाहर हुए थे। अब ड ...और पढ़ें

    बिग बॉस ओटीटी 3 (Photo Credit: Instagram)
    बिग बॉस ओटीटी 3 (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. अदनान शेख ने बिग बॉस ओटीटी 3 में ली थी वाइल्ड कार्ड एंट्री
    2. एक हफ्ते बाद ही शो से बाहर हो गए थे डिजिटल क्रिएटर
    3. अब अदनान शेख ने बिग बॉस के मेकर्स पर लगाए आरोप

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 3 लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। जल्द ही इस शो का फिनाले होने वाला है। इस विवादित रियलिटी शो में अदनान शेख की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। हालांकि, वह घर में ज्यादा समय नहीं रह पाए और एक हफ्ते बाद ही घर से बेघर हो गए। घर से बाहर आने के बाद उन्होंने कई इंटरव्यू दिए और अंदर के राज खोले।

    अब अदनान शेख का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बिग बॉस पर इल्जाम लगाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि शो में मुझे टिशू पेपर की तरह इस्तेमाल किया गया है।

    यह भी पढ़ें: BB OTT 3: विशाल-शिवानी के बाहर होने पर आया Lovekesh Kataria की गर्लफ्रेंड का रिएक्शन, बोलीं- 'बहुत मुश्किल था'

    टिशू पेपर की तरह किया गया यूज

    इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर डिजिटल क्रिएटर का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि मुझे अकेले को टारगेट किया गया। एक टिशू पेपर की तरह यूज किया गया। यहां तक कि मुझे 30 सेकंड बोल-बोल के काफी ज्यादा टॉन्ट किया गया।

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    अदनान ने मेकर्स पर लगाए आरोप

    इसके आगे अदनान ने कहा कि मैं यही कहना चाहता हूं कि मेरे उस 30 सेकंड के कंटेंट की वजह से ही मैं आज इस मुकाम पर हूं और आप लोग मुझे बुलाए हो। मुझे बुला के वो लोग फिर वापस से एल्विश और फैजल (फैजू) को बुला के अट्रैक्शन खींचना चाहते थें। वो काम हो गया, जिस दिन वो काम पूरा हो गया उसके अगले दिन मैं घर के बाहर, तो एक टिशू पेपर की तरह यूज किया गया। जब शो में वो एक अट्रैक्शन था नहीं तब मुझे शो में बुलाया गया और इस चीज के लिए यूज किया गया।

    इस दिन होगा शो का फिनाले

    बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 3 का फिनाले अगले हफ्ते होने वाला है। बीते वीकेंड का वार पर होस्ट अनिल कपूर ने यह साफ किया था कि ये आखिरी वीकेंड का वार है और अगले शुक्रवार यानी 2 अगस्त को इसका फिनाले होने वाला है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: प्रेस कॉन्फ्रेंस में Naezy से पूछा गया सना संग उनकी रिलेशनशिप को लेकर सवाल, गुस्से में आपा खोते दिखे कंटेस्टेंट