Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BB OTT 3: विशाल-शिवानी के बाहर होने पर आया Lovekesh Kataria की गर्लफ्रेंड का रिएक्शन, बोलीं- 'बहुत मुश्किल था'

    Updated: Sun, 28 Jul 2024 07:37 PM (IST)

    बिग बॉस ओटीटी 3 का आखिरी वीकेंड का वार इस बार शुक्रवार को हुआ और शनिवार को घर से दो सदस्य बेघर हुए। इसमें पहला नाम शिवानी कुमारी और दूसरा विशाल पांडे ...और पढ़ें

    लवकेश कटारिया की गर्लफ्रेंड (Photo Credit: Instagram)
    लवकेश कटारिया की गर्लफ्रेंड (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. विशाल पांडे-शिवानी कुमारी हुए घर से बेघर
    2. बिग बॉस ओटीटी 3 में बाकी हैं 7 कंटेस्टेंट
    3. लवकेश की गर्लफ्रेंड ने किया पोस्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जाने-माने यूट्यूबर लवकेश कटारिया ने बिग बॉस ओटीटी 3 के टॉप 7 में अपनी जगह बना ली है। शो में विशाल पांडे और शिवानी कुमारी के साथ उनका खास बॉन्ड देखने को मिला, लेकिन आखिरी वीकेंड का वार उनके लिए थोड़ा मुश्किल साबित हुआ। दरअसल, इस हफ्ते उनके दोनों ही खास दोस्त शो से बाहर हो गए।

    ऐसे में लवकेश काफी इमोशनल होते हुए नजर आए। वहीं, रणवीर शौरी और अरमान मलिक ने उन्हें संभाला। अब लवकेश की गर्लफ्रेंड आशना चांद ने शिवानी-विशाल पांडे के एविक्शन पर अपना रिएक्शन दिया है। चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है।

    यह भी पढ़ें: प्रेस कॉन्फ्रेंस में Naezy से पूछा गया सना संग उनकी रिलेशनशिप को लेकर सवाल, गुस्से में आपा खोते दिखे कंटेस्टेंट

    विशाल-शिवानी को लेकर आशना ने किया पोस्ट

    आशना चांद ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर दो स्टोरी शेयर की है। पहली स्टोरी में लवकेश नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने सबसे पहले विशाल और शिवानी को टैग किया। इसके बाद उन्होंने लिखा कि आपको शो छोड़ते हुए देखना बहुत मुश्किल था।

    आप लोगों ने बहुत अच्छा खेला और आपकी बिग बॉस जर्नी देखना बहुत मजेदार था। इस आखिरी हफ्ते में आपकी कमी खलेगी। दूसरी स्टोरी में सना मकबूल, लवकेश, विशाल और शिवानी एक साथ नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि हम एक ही फ्रेम में इन 4 को याद करते हैं।

    खबरें और भी

    बता दें कि लवकेश की गर्लफ्रेंड अक्सर उन्हें सपोर्ट करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए नजर आती हैं। दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को लोगों से छुपाया नहीं है।

    घर में बचे हैं ये 7 कंटेस्टेंट

    बिग बॉस ओटीटी 3 में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री ली थी और अब सिर्फ 7 लोग बाकी रह गए हैं। इसमें लवकेश कटारिया, अरमान मलिक, कृतिका मलिक, रणवीर शौरी, साई केतन राव, नैजी और सना मकबूल का नाम शामिल है। यह सभी अब ट्रॉफी के लिए आपस में लड़ते हुए अपना गेम खेलते नजर आएंगे।

    यह भी पढ़ें: 'मेरे साथ गलत किया', Shivani Kumari ने बताया बिग बॉस में कैसे होती है साजिश, अरमान पर लगाया बड़ा आरोप