Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में Naezy से पूछा गया सना संग उनकी रिलेशनशिप को लेकर सवाल, गुस्से में आपा खोते दिखे कंटेस्टेंट

    Updated: Sun, 28 Jul 2024 02:59 PM (IST)

    बिग बॉस ओटीटी 3 में अब कंटेस्टेंट और पत्रकारों के बीच होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस देखने को मिलने वाली है। इसके कई प्रोमो सोशल मीडिया पर सामने आ चुके है ...और पढ़ें

    बिग बॉस ओटीटी 3 (Photo Credit: Instagram)
    बिग बॉस ओटीटी 3 (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. कृतिका-अरमान से पूछे गए थे तीखे सवाल
    2. अब नैजी से पूछे उनके गेम को लेकर सवाल
    3. पत्रकार पर भड़के बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 3 के आखिरी वीकेंड का वार खत्म हो चुका है और अब कंटेस्टेंट घर के अंदर होने वाली एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने वाले हैं, जिसमें जर्नलिस्ट घरवालों से तीखे सवाल करते हुए दिखाई देने वाले हैं। हाल ही में अरमान-कृतिका से उनकी शादी को लेकर सवाल किए गए। इसका एक प्रोमो कुछ देर पहले सामने आया था।

    अब नैजी पर सवालों की बरसात शुरू हो गई है। हाल ही में जारी किए गए इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि जर्नलिस्ट के तीखे सवालों को सुनने के बाद नैजी अपना आपा खोते हुए नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: 'डायन भी 7 घर छोड़कर वार करती है', Bigg Boss OTT 3 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरमान-कृतिका से पूछे गए तीखे सवाल

    येड़ा बनकर पेड़ा खा रहे हैं नैजी

    जियो सिनेमा ने अब बिग बॉस ओटीटी 3 का एक और प्रोमो जारी कर दिया है, जिसमें पत्रकार घर के कंटेस्टेंट नैजी से सवाल करते हुए नजर आ रहे हैं। सबसे पहले सुना जा सकता है कि बिग बॉस आदेश देते हैं कि प्रेस अब अपने सवाल पूछने शुरू कर सकती हैं।

    फिर एक महिला सवाल करती हैं कि नैजी क्या आप 'येड़ा बनकर पेड़ा' खा रहे हो। इसके जवाब में वह कहते हैं कि मैं कुछ और कर रहा हूं, मैं अपने तरीके से चल रहा हूं।

    View this post on Instagram

    A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

    सना को लेकर किया नैजी से सवाल

    इसके बाद कंटेस्टेंट से सना को लेकर सवाल किया जाता है कि वह ढंके की चोट पर बोल रही हैं कि मेरा कोई दोस्त नहीं है। क्या आपको नहीं लगता कि आपको यूज कर रही हैं। इसका जवाब वह देते हैं कि मेरी वाइब मैच करती हैं उनके साथ। फिर नैजी से सवाल किया जाता है कि क्या किया है आपने अभी तक, जिसके जवाब में वह कहते हैं कि जितना बोलना चाहिए, उतना ही बोलते हैं।

    खबरें और भी

    नैजी ने खोया अपना आपा

    फिर उनसे सवाल किया जाता है कि प्यार में कितना इन्वॉल्वमेंट है आपका सना मकबूल के साथ। यह सवाल सुनकर वह गुस्सा हो जाते हैं और अपना आपा खोते हुए कहते हैं कि कुछ भी क्या बोल रहा है। तू ज्यादा फ्री मत हो समझा न। इसके बाद पत्रकार कहता है कि आप मुझे धमकी ऐसे नहीं दे सकते। इसके जवाब में कंटेस्टेंट कहता है कि तू क्या बोल रहा है मेरे को।

    यह भी पढ़ें: 'मेरे साथ गलत किया', Shivani Kumari ने बताया बिग बॉस हाउस में कैसे होती है साजिश, अरमान मलिक पर लगाया बड़ा आरोप