विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो में शामिल होगा बिग बॉस का ये कूल कंटेस्टेंट, एंट्री कर बनाएगा रिकॉर्ड?

Published: Tue, 06 Feb 2024 04:11 PM (IST)

Khatron Ke Khiladi 14 बिग बॉस 17 के बाद मेकर्स अपना अगला शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 लॉन्च करने ...और पढ़ें

रोहित शेट्टी के शो में शामिल होगा बिग बॉस का ये कूल कंटेस्टेंट? (X Image)
रोहित शेट्टी के शो में शामिल होगा बिग बॉस का ये कूल कंटेस्टेंट? (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन खबरों में बना हुआ है। शो को शुरू होने में अभी वक्त है, लेकिन फैंस अपडेट जानने के लिए बेताब हैं। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है बिग बॉस 17।

सलमान खान का ये शो अब भले खत्म हो चुका है, लेकिन दर्शक अपने फेवरेट कंटेस्टेंट से जुड़ी हर खबर जानने के लिए बेताब हैं।

यह भी पढ़ें- बिग बॉस से बाहर आईं Ankita Lokhande के करीबी का हुआ निधन, शो में बार-बार कर रही थीं याद, मिलने के लिए रहीं परेशान

कौन-कौन लेगा हिस्सा ?

बिग बॉस 17 के बाद मेकर्स अपना अगला शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 लॉन्च करने वाले हैं। जहां बिग बॉस 17 के कुछ पॉपुलर कंटेस्टेंट्स के शामिल होने की भी उम्मीदे हैं। इस लिस्ट में अब तक अभिषेक कुमार, ईशा मालवीय, मुनव्वर फारुकी और मनारा चोपड़ा का नाम सामने आ चुका है।

कौन होगा KKK14 में शामिल ?

खतरों के खिलाड़ी 14 में शामिल होने के लिए कंटेस्टेंट्स की इस लिस्ट में एक और खिलाड़ी का नाम शामिल हो गया। इस बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट का नाम है अरुण माशेट्टी, जो शो के सबसे कूल प्लेयर थे। अरुण, बिग बॉस 17 में कम ही लड़ते-झगड़ते और चीखते- चिल्लाते नजर आए थे। शो खत्म होने के बाद अब उन्होंने केकेके 14 में शामिल होने की ओर इशारा किया है।

क्या बोले हैदराबादी अरुण ?

अरुण माशेट्टी, बिग बॉस से बाहर आने के बाद लगातार अपने फैंस के बीच चर्चा में छाए हुए हैं। इस बीच पिंकविला के साथ एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि क्या वो खतरों के खिलाड़ी 14 में शामिल होने की योजना बना रहे हैं। इस पर अरुण साफ तौर पर ना नहीं कहा और जवाब दिया- "देखिएगा वो भी कर लेंगे इंशाअल्लाह।"

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 से निकलते ही चमकी इस कंटेस्टेंट की किस्मत, हाथ लगा रोहित शेट्टी का शो 'खतरों के खिलाड़ी 14'

अरुण बनाएंगे ये रिकॉर्ड

अरुण माशेट्टी अगर खतरों के खिलाड़ी 14 में शामिल होते हैं, तो वो जीते या हारे, लेकिन एक रिकॉर्ड जरूर बना देंगे, क्योंकि हैदराबाद से वो पहले खिलाड़ी होंगे जो इस शो में हिस्सा लेंगे।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।