यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 17 से निकलते ही चमकी इस कंटेस्टेंट की किस्मत, हाथ लगा रोहित शेट्टी का शो 'खतरों के खिलाड़ी 14'
Bigg Boss 17 बिग बॉस 17 के फिनाले वीक में रोहित शेट्टी ने शो में एंट्री की थी। इस बार उन्होंने दम की जगह कंटेस्टेंट्स के दिमाग का टेस्ट लिया। रोहित ने ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तीन महीने के लंबे सफर के बाद बिग बॉस 17 की ट्रॉफी मुनव्वर फारुकी अपने नाम की। उनके अलावा 4 कंटेस्टेंट्स ने फिनाले में अपनी जगह बनाई। वहीं, शो का एक दमदार कंटेस्टेंट अब खतरों से खलते हुए नजर आ सकता है यानी खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन में शामिल हो सकता है।
बिग बॉस 17 के फिनाले वीक में रोहित शेट्टी ने शो में एंट्री की थी। इस बार उन्होंने दम की जगह कंटेस्टेंट्स के दिमाग का टेस्ट लिया। रोहित ने खतरों के खिलाड़ी का जिक्र भी किया, लेकिन उन्होंने ये खुलासा नहीं किया कि वो किसे अपने शो में लेकर जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss की पार्टी में पति को छोड़ Ankita Lokhande इस मेल कंटेस्टेंट के साथ हुईं कोजी, किया ऐसा डांस हो गईं ट्रोल
कौन होगा खतरों के खिलाड़ी 14 में शामिल ?
बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारुकी के साथ अभिषेक कुमार, अंकिता लोखंडे, मनारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी ने फिनाले में अपनी जगह पक्की की। वहीं, टॉप 2 तक केलव मुनव्वर और अभिषेक ही पहुंच पाए। बिग बॉस 17 के बाद अभिषेक कुमार ने अब खतरों के खिलाड़ी 14 में जाने की ओर इशारा किया है।
अभिषेक ने किया इशारा
बिग बॉस 17 में अपने विजिट के दौरान रोहित शेट्टी ने अभिषेक कुमार से पूछा भी था कि क्या उन्हें खतरों के खिलाड़ी में आना है ? उस वक्त अभिषेक ने साफ तौर पर कोई जवाब नहीं दिया था, लेकिन हाल ही में उन्होंने इशारो- इशारो में अपनी बात कह दी।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी के KISS वाले बयान पर भड़कीं मनारा चोपड़ा, कहा- 'उसे सबके सामने मांफी मांगनी होगी'
.jpeg)
क्या बोले बिग बॉस रनर- अप ?
अभिषेक कुमार को हाल ही में पैपराजी ने स्पॉट किया। जहां उन्होंने अपनी अपडेट शेयर की। अभिषेक एक बिल्डिंग के बाहर खड़े थे और उन्हें अंदर जाना था। इस पर उन्होंने पैपराजी से कहा, "आप लोगों की वजह से शायद अब मैं लिफ्ट भी ट्राई करुंगा, क्योंकि अगर मैं ये स्टंट कर पाया तो... ", इतना कहते ही अभिषेक चुप हो गए और हंसने लगे। उनकी अधूरी बात का जवाब देते हुए पैपराजी ने कहा कि "तो खतरों के खिलाड़ी में जा पाऊंगा।"
View this post on Instagram
अभिषेक का सबसे बड़ा डर ?
पैपराजी की बात सुनकर अभिषेक मुस्कुराने लगे और कहा कि मैं कुछ नहीं कह रहा हूं अभी। दरअसल, अभिषेक कुमार क्लस्ट्रोफोबिक हैं, ऐसे में लिफ्ट में आना-जाना भी उनके लिए एक स्टंट जैसा है। अगर उन्होंने अपना ये डर दूर नहीं किया, तो खतरों के खिलाड़ी को भूलना पड़ेगा।