Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shoaib And Dipika: पेरेंट्स बनने के बाद शोएब और दीपिका ने शेयर की पहली तस्वीर, फैंस बोले- नजर ना लगे

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 26 Jun 2023 08:13 PM (IST)

    Shoaib And Dipika राम चरण और उपासना के बाद इंडस्ट्री में दीपिका और शोएब के घर भी किलकारी गूंजी। ये कपल 21 जून को बेटे के पेरेंट्स बने। सोशल मीडिया पर ...और पढ़ें

    Shoaib Ibrahim And Dipika Kakar Photot Credit Instagram
    Shoaib Ibrahim And Dipika Kakar Photot Credit Instagram

    HighLights

    1. शोएब और दीपिका ने पेरेंट्स बनने के बाद पहली तस्वीर शेयर की
    2. 21-06-2023 और पेरेंट्स बनने की यात्रा शुरू- शोएब
    3. रविवार को इस कपल ने अपने बच्चे की हेल्थ अपडेट शेयर की थी

    नई दिल्ली, जेएनएन। Shoaib Ibrahim And Dipika Kakar: टीवी का मोस्ट पॉपुलर कपल शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) और दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) के घर हाल ही में किलकारी गूंजी है। दीपिका ने 21 जून की सुबह-सुबह बेटे को जन्म दिया।

    दीपिका और शोएब के बेटे को इनक्यूबेटर में रखा गया है। रविवार की शाम इस कपल ने अपने बच्चे की हेल्थ अपडेट शेयर की थी। वहीं अब शोएब ने अपनी और दीपिका की एक फोटो शेयर की है।

    शोएब ने शेयर की खास फोटो

    शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ पेरेंट्स बनने के बाद सातवें आसमान पर है। ऐसे में अब इस कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किया है, जिसमे दोनों कोजी होते नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर इस कपल के पेरेंट्स बनने के कुछ ही देर का है। इस खूबसूरत फोटो के कैप्शन में लिखा, 21-06-2023 और पेरेंट्स बनने की यात्रा शुरू।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shoaib Ibrahim (@shoaib2087)

    सेलेब्स ने दी बधाई

    इस पोस्ट पर टीवी एक्ट्रेस गौहर खान ने लिखा, बधाई हो। इसके अलावा अलीशा पवार ने लिखा, @shoaib2087 @ms.dipika आप दोनों को बधाई.. भगवान आप सभी को आशीर्वाद दें.. आप दोनों बहुत खुश रहे। इसके अलावा कई फैंस ने उन्हें बधाई दी है। एक फैन ने लिखा, बहुत बहुत मुबारक हो।

    दूसरे फैन ने लिखा, माशाअल्लाह बुरी नजर न लगे।

    शोएब और दीपिका ने दिया बेटे का हेल्थ अपडेट

    एक्टर ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में  अपने लाडले बेटे को लेकर कई जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया है कि दीपिका का सी-सेक्शन हुआ है और उनका बेटा प्री-मैच्योर है। उन्होंने आगे कहा कि उनका बच्चा इनक्यूबेटर में है और वे उसे देखने के लिए दिन में दो बार उससे मिलने जाते हैं।

    खबरें और भी