Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिग बॉस से निकलते ही Ayesha Khan के आगे प्रोजेक्ट्स की लाइन, दुलकर सलमान के बाद मिला इस हैंडसम सेलिब्रिटी का साथ

    Updated: Wed, 06 Mar 2024 04:28 PM (IST)

    सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 ने कंटेस्टेंट्स की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा किया है। इनमें आयशा खान का नाम भी शामिल है। एक्ट्रेस से जुड़ी हर अ ...और पढ़ें

    आयशा खान को मिला इस हैंडसम सेलिब्रिटी का साथ, (X Image)
    आयशा खान को मिला इस हैंडसम सेलिब्रिटी का साथ, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट आयशा खान की सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। शो में एक्ट्रेस की जर्नी चंद हफ्तों की थी, लेकिन पॉपुलैरिटी उन्हें खूब मिली। आलम ये है कि बिग बॉस 17 से बाहर आते ही उन्हें साउथ सुपरस्टार दुलकर सलमान की फिल्म मिल गई। वहीं,अब उन्हें एक और सेलिब्रिटी का साथ मिल गया है।

    बिग बॉस 17 ने आयशा खान की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा किया है। एक्ट्रेस का कोई भी वीडियो या फोटो पोस्ट होते ही वायरल हो जाती है। फैंस आयशा से जुड़ी अपडेट जानने के लिए बेकरार रहते हैं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 के ये दो कंटेस्टेंट्स एक- दूसरे को रियल लाइफ में कर रहे हैं डेट, रोमांटिक तस्वीरों ने खोला राज!

    किस पॉपुलर सेलेब का मिला साथ

    आयशा खान को अब बॉलीवुड एक बड़े कोरियोग्राफर का साथ मिला है। एक्ट्रेस के साथ उन्होंने एक वीडियो पर काम किया है। इस सेलिब्रिटी की नाम है टेरेस लुईस, जो डांस रियलिटी शोज की वजह से घर- घर में जाने जाते हैं। अब उन्होंने आयशा खान के साथ काम किया है।

    आयशा के वीडियो ने मचाई धूम

    टेरेस लुइस ने आयशा खान के साथ फिल्म बाजीराव मस्तानी के गाने एक दिल एक जान को रिक्रिएट किया है, लेकिन एक नए अंदाज में। इस वीडियो को टेरेस लुइस ने खुद डायरेक्ट और कोरियोग्राफ किया है। वीडियो में आयशा खान के साथ उन्होंने एक्टिंग भी की है। दोनों का ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक फैन ने तो आयशा और टेरेस के डांस की तारीफ करते हुए चुम्मेशवरी परफॉर्मेंस कमेंट किया।

    यह भी पढ़ें- Ayesha Khan संग बढ़ेंगी अभिषेक कुमार की नजदीकियां, नए प्रोजेक्ट से लीक हुई दोनों की तस्वीरें

    View this post on Instagram

    A post shared by Ayesha Khan (@ayeshaakhan_official)

    आयशा के आगे प्रोजेक्ट्स की लाइन

    आयशा खान के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उनके आगे कई प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी हुई है। हाल ही में एक्ट्रेस के हाथ तेलुगु फिल्म लकी भास्कर लगी है, जिसमें दुलकर सलमान लीड रोल निभा रहे हैं। इसके अलावा आयशा, अभिषेक कुमार के साथ एक म्यूजिक वीडियो में भी काम कर रही हैं। आयशा ने आने वाले समय में अपने कुछ और अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की घोषणा करने की बात कही है। 

    खबरें और भी