यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sonarika Bhadoria Haldi Ceremony: मेहंदी के बाद सोनारिका भदोरिया ने शेयर की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें,
Sonarika Bhadoria Haldi Ceremony एक तरफ जहां रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं । तो वहीं दूसरी तरफ टीवी एक्ट्रे ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sonarika Bhadoria Haldi Ceremony: टीवी शो 'देवों के देव: महादेव' में पार्वती का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सोनारिका भदोरिया (Sonarika Bhadoria) आज अपने ब्वॉयफ्रेंड विकास पाराशर संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।
ऐसे में सोशल मीडिया पर उनकी कुछ प्री-वेडिंग की फोटोज और वीडियो वायरल हो रही है, जिसे अभिनेत्री खुद शेयर कर रही हैं। शनिवार को सोनारिका भदोरिया ने मेहंदी सेरेमनी की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। वहीं रविवार को हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की है।
यह भी पढ़ें- Sonarika Bhadoria Wedding: सोनारिका के हाथों में सजी शिव-पार्वती वाली मेहंदी, शादी से पहले एक्ट्रेस को चढ़ी ड्रिप
टीवी की 'पार्वती' की हल्दी
सोनारिका भदोरिया ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ही घंटे पहले हल्दी सेरिमनी की तस्वीरें शेयर की, जिसमें एक्ट्रेस येलो कलर की रंग स्टाइल साड़ी पहने नजर आ रही हैं, जिसमें वह खूबसूरत लग रही हैं। तो वहीं, दूल्हे राजा विकास पाराशर ने भी येलो कलर का कुर्ता पजामा पहना हुआ है। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'तेरे संग यारा, खुश रंग बहारा।'

राजस्थान में कर रही हैं शादी
एक्ट्रेस सवाई माधोपुर में शादी कर रही है। ये पांच दिनों का फंक्शन है, जिसमें हल्दी, मेहंदी, कॉकटेल, आदि फंक्शन शामिल है।
जिम में शुरू हुई थी लव स्टोरी
सोनारिका और विकास पाराशर की लव स्टोरी जिम में शुरू हुई थी। विकास, सोनारिका के भाई के दोस्त हैं। जिम में पहली मुलाकात के बाद दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे, जिसके बाद सात सालों तक एक-दूसरे को डेट किया और बाहरी दुनिया से भी छुपाकर रखा।

सोनारिका के टीवी शो
सोनारिका के एक्टिंग करियर की बात करे तो उन्हें देवों के देव महादेव में पार्वती के किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने तुम देना साथ मेरा, दास्तान-ए-मोहब्बत सलीम अनारकली, इश्क में मरजावां जैसे शोज में काम किया है।
यह भी पढ़ें- Sonarika Bhadoria Wedding: टीवी की 'पार्वती' की शादी की रस्में शुरू, 'माता की चौकी' से सामने आई ये फोटो
