यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Munawar Faruqui ने महजबीन कोटवाला संग शादी की खबरों के बीच दी प्रोफेशनल अपडेट, नए सॉन्ग की रिलीज डेट आउट
स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके निकाह की खबरे छाई हुई हैं। हाल ही में खबर आई थी कि म ...और पढ़ें

HighLights
- मुनव्वर का नया म्यूजिक वीडियो
- एक्टिंग के साथ लिखे गाने के लिरिक्स
- हिना खान के साथ कर चुके हैं काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मुनव्वर फारूकी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। महजबीन कोटवाला के साथ उनकी शादी चर्चा में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की फोटो भी वायरल हो गई है। हालांकि, मुनव्वर फारूकी ने अब तक चुप्पी साधी हुई है। इस बीच अब उन्होंने अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अपडेट दी है।
मुनव्वर फारूकी जल्द अपना नया म्यूजिक वीडियो लेकर आ रहे हैं। जिसमें उनके साथ एक बड़ा टीवी एक्टर भी नजर आएगा।
यह भी पढ़ें- Munawar Faruqui पर 'दूसरी बीवी' महजबीन ने खुलेआम लुटाया प्यार, कॉमेडियन बोले- 'हम दोनों हूबहू एक जैसे...'
मुनव्वर का नया म्यूजिक वीडियो
मुनव्वर फारूकी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम नए म्यूजिक वीडियो की अपडेट दी है। कॉमेडियन ने सॉन्ग का पोस्ट शेयर किया है, जिसमें मुनव्वर फारूकी के साथ टीवी एक्टर सुयश रॉय भी नजर आ रहे हैं। गाने का टाइटल है कुछ यादे। वहीं, रिलीज डेट पर आए तो, मुनव्वर फारूकी का ये म्यूजिक वीडियो 6 जून को रिलीज होगा।

एक्टिंग के साथ लिखे लिरिक्स
मुनव्वर फारूकी ने कुछ यादें में एक्ट करने के साथ- साथ इसके लिरिक्स भी लिखे हैं। उनका साथ दिया है सुयश राय ने। वहीं, म्यूजिक सिद्धार्थ सिंह और सुयश राय ने दिया है। कुछ यादें को शैबी ने डायरेक्ट किया है और प्रोड्यूस जतिन अलावधी ने किया है।
हिना खान के साथ कर चुके हैं काम
मुनव्वर फारूकी का हाल ही में एक और म्यूजिक वीडियो हल्की हल्की सी आया था। इसमें उनके साथ टीवी एक्ट्रेस हिना खान नजर आई थीं। बिग बॉस 17 से बाहर आने के बाद कॉमेडियन के खाते में मल्टीपल प्रोजेक्ट्स हैं। सलमान खान के शो में उन्होंने एक मुश्किल सफर तय किया था। हालांकि, एक्टर विनर बन कर बाहर निकले थे और बिग बॉस 17 की ट्रॉफी सबसे पहले मुंबई के डोगरी लेकर गए थे।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Munawar Faruqui की दूसरी शादी पर आया खास दोस्त का रिएक्शन, Bigg Boss कंटेस्टेंट बोलीं- 'हर किसी को....'
शादी के बंधन में बंधे मुनव्वर
मुनव्वर फारूकी की शादी की खबर 27 जून को आई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कॉमेडियन ने मेकअप आर्टिस्ट महजबीन कोटवाला के साथ निकाह किया है। हालांकि, कपल के तरफ से आधिकारिक घोषणा करना अभी बाकी है।