Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    KBC 16: Amitabh Bachchan ने हैप्पी मैरिड लाइफ को लेकर दी सलाह, कहा- पत्नी के सामने हार मान लेनी चाहिए

    Updated: Wed, 28 Aug 2024 06:49 PM (IST)

    कौन बनेगा करोड़पति शो गेम के अलावा इन दिनोंं एक अन्य वजह के लिए चर्चा में है। इसकी खास वजह से अमिताभ बच्चन और दर्शकों के साथ उनकी प्यारी-प्यारी बातचीत ...और पढ़ें

    केबीसी में अमिताभ बच्चन के मजाक पर दर्शकों को आई हंसी
    केबीसी में अमिताभ बच्चन के मजाक पर दर्शकों को आई हंसी

    HighLights

    1. बिग बी की बातें सुनकर हंसने लगे दर्शक
    2. पति पत्नी के बीच लगी थी एक शर्त
    3. पत्नी ने दिया था बड़ा चैलेंज

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन काफी समय से कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग में व्यस्त हैं। एक्टर शो के बीच-बीच में दर्शकों के साथ हंसी मजाक भी करते हैं जिसकी वजह से उन्हें और भी ज्यादा पसंद किया जाता है। पिछले काफी दिनों से शो से ऐसे ही कुछ वीडियोज वायरल भी हुए हैं।

    पति ने सामने रखी अपनी बात

    अब इस बार हर्षित भुटानी नाम के एक कंटेस्टेंट बिग बी के सामने अपनी वाइफ को लेकर एक ऐसी बात बोलते हैं जिससे सभी लोग हंसने लग जाते हैं। हर्षित बताते हैं कि काफी समय से मैं और मेरी पत्नी केबीसी में आने की कोशिश कर रहे थे। अपनी वाइफ की ओर इशारा करते हुए हर्षित ने कहा, एक चैलेंज है मेरे घर पर, मेरे घर में जो मेरे पीछे बैठी हुई है मेरी आदिशक्ति। मेरा इनके साथ चैलेंज था, शर्त लगी थी इनके साथ काफी समय से। ये भी प्रयास कर रही थी और मैं भी। फाइनली मुझे चांस मिला।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

    यह भी पढ़ें: KBC 16: अमिताभ बच्चन की दाढ़ी छूना चाहती थी कंटेस्टेंट, एक्टर का जवाब सुन हंसने लगे दर्शक

    अमिताभ बच्चन ने किया मजाक

    इस पर हर्षित की वाइफ मजाक में कहती हैं कि मैंने ही आपकी मदद की थी। इस पर अमिताभ कहते हैं कि पत्नी के सामने हार मान लेनी चाहिए हमेशा, वो हमेशा सही होती हैं। अंदर की बात हम और आप जानते ही हैं ना? ये बात सुनकर वहां मौजूद सभी दर्शक हंसने लग जाते हैं।

    बता दें कि केबीसी 15 के बाद से अमिताभ बच्चन ने हिंट दिया था कि वो अगले सीजन में शो को होस्ट नहीं करेंगे। हालांकि उनकी वापसी ने दर्शकों को खास उत्साहित कर दिया। अमिताभ अभी तक इस शो के सारे सीजन होस्ट करते आए हैं सिवाए सीजन 3 के जिसे शाह रुख खान ने होस्ट किया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan ने की पंकज त्रिपाठी की तारीफ, बोले-'उनकी फिल्म देखते हैं और सीखते हैं'