यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
KBC 16: अमिताभ बच्चन की दाढ़ी छूना चाहती थी कंटेस्टेंट, एक्टर का जवाब सुन हंसने लगे दर्शक
कौन बनेगा करोड़पति (KBC 16) के एक लेटेस्ट एपिसोड में एक महिला कंटेस्टेंट ने बिग बी से अजीब सी रिक्वेस्ट कर डाली जिसे सुनकर वो सरप्राइज हो जाते हैं। हॉ ...और पढ़ें

HighLights
- अल्का ने की अमिताभ से ऐसी गुजारिश
- अल्का की मजेदार बातें सुनकर हंसने लगे लोग
- बात सुनकर शर्म से लाल हुए बिग बी
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अभिनेता अमिताभ बच्चन सबसे पसंदीदा टेलीविजन होस्ट में से एक हैं। हाल में एक्टर इन दिनो कौन बनेगा करोड़पति 16 में होस्ट के तौर पर नजर आ रहे हैं। इस शो को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। शो से अक्सर बिग बी की कंटेस्टेंट्स के साथ प्यारी-प्यारी बातचीत अक्सर वायरल होती रहती है।
कंटेस्टेंट ने रखी बिग बी के सामने अजीब सी डिमांड
इससे पहले भी एक वीडियो वायल हुआ था जिसमें वो कहते नजर आ रहे थे कि लोग हमें देखने थोड़ी आते हैं वो तो खेल देखने आते हैं। अब ऐसा ही एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला बिग बी से उनकी दाढ़ी छूने की इच्छा व्यक्त करती है।
एपिसोड में अल्का सिंह ने 'जल्दी 5' राउंड में कोटा के हर्षित भूटानी को हराकर हॉट सीट हासिल करती हैं। नए शुरू किए गए राउंड में 'फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट' राउंड के दो विजेताओं को एक-दूसरे के साथ कॉम्पटीशन करना होता है और जो भी पहले पांच प्रश्नों का सबसे तेज उत्तर देता है उसे हॉट सीट पर बैठने का मौका मिलता है। अल्का ये राउंड जीतती हैं।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें: KBC 16: Amitabh Bachchan के प्रति महिला ने जताया अपना प्यार, बोली- 'हम तो आपको देखने आए हैं'
सभी लोग हंसने लग जाते हैं
इसके बाद हॉट सीट पर बैठने के बाद अलका बातों ही बातों में बिग बी के सामने एक अजीब सी इच्छा रख देती हैं जिसे सुनकर सभी हंसने लग जाते हैं। अल्का अमिताभ से कहती हैं कि आपको थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन मैं आपकी दाढ़ी छूना चाहती हूं। इस पर बिग भी चौंक जाते हैं और कहते हैं कि आप मेरी दाढ़ी छूना चाहती हैं? लेकिन क्यों? इस पर अल्का कहती हैं कि ये जो वाइट वाइट है ना ये अच्छा लगता है।
खबरें और भी
फिर अमिताभ कहते हैं कि आप अपने भाई या पिता की दाढ़ी क्यों नहीं छू लेती? अल्का कहती हैं कि उनका भाई क्लीन शेव रखता है। बिग बी आगे मजाक में कहते हैं कि जब वो भी 82 साल का हो जाएगा तो उसकी दाढ़ी सफेद हो जाएगा फिर आप छूना।