Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    KBC 16: Amitabh Bachchan के प्रति महिला ने जताया अपना प्यार, बोली- 'हम तो आपको देखने आए हैं'

    Updated: Fri, 23 Aug 2024 12:55 PM (IST)

    अमिताभ बच्चन काफी लंबे समय से केबीसी पर नजर आ रहे हैं। हाल में केबीसी का 16वां सीजन टीवी पर प्रसारित हो रहा है। इससे पहले के सभी सीजन को बिग बी ने ही ...और पढ़ें

    केबीसी में महिला ने अमिताभ के प्रति जताया प्यार
    केबीसी में महिला ने अमिताभ के प्रति जताया प्यार

    HighLights

    1. kBC के सेट पर इमोशनल हुए बिग बी
    2. महिला ने बिग बी के प्रति जताया प्यार
    3. सोनी टीवी ने शेयर किया BTS वीडियो

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर अमिताभ बच्चन को कंटेस्टेंट्स के साथ खट्टी-मीठी बातचीत करते देखा जाता है। हाल ही में सोनी टीवी ऑफिशियल के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर की गई जोकि बिग बी के साथ एक बीटीएस वीडियो है।

    बिग बी की नाक के पीछे पड़े लोग

    इस दौरान एक मेकअप मैन उनका टच अप करते हुए बिग बी की नाक ठीक करता है। इस पर अमिताभ कहते हैं, 'क्या हो गया है? आप लोग हमारे नाक के पीछे लग गए हैं। इनका खेला देखेंगे या हमारा नाक देखेंगे। इसके बाद ऑडियंस में बैठे सभी लोग हंसने लग जाते हैं।'

    यह भी पढ़ें: KBC 16: राजस्थान की नरेशी मीना की मदद के लिए आगे आए Amitabh Bchchan, इलाज का खर्च उठाने का किया एलान

    View this post on Instagram

    A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

    जोर-जोर से हंसने लगे दर्शक

    इसके बाद ऑडियंस में बैठी एक महिला अमिताभ के प्रति अपने प्यार को जाहिर करते हुए कहती है हम आपको देखने आए हैं। इस पर अमिताभ कहते हैं रहने दीजिए, आप ऐसा इसलिए कह रही हैं क्योंकि आप मेरे सामने बैठी हुई हैं। बिग बी कहते हैं कि सब लोग तो यहां आपको देखने आए हैं। हम तो आपको देखने आए हैं।

    अमिताभ बच्चन केबीसी की शुरुआत से ही इसे साल 2000 से होस्ट कर रहे हैं। केवल तीसरे सीजन को सुपरस्टार शाहरुख खान ने होस्ट किया था।इस बार सीजन 16 के पहले एपिसोड के दौरान बिग बी भावुक हो गए थे और उन सभी लोगों के उन्हें इतना स्पोर्ट देने के लिए थैंक्यू कहा था।

    खबरें और भी

    बता दें कि इस हंसी मजाक के दौरान बिग बी के सामने जो कंटेस्टेंट बैठी नजर आ रही है वो 27 साल की नरेशी मीना हैं। नरेशी राजस्थान के सवाई माधोपुर की रहने वाली हैं। उन्हें ब्रेन ट्यूमर है। बिग बी को जब उनकी बीमारी के बारे में पता चला तो उन्होंने नरेशी की हिम्मत को सलाम किया और उनके इलाज का खर्चा उठाने की भी बात कही।

    यह भी पढ़ें: शादी का जोड़ा पहनकर KBC 16 खेलने पहुंची सिमरन बजाज, 3 लाख 20 हजार रुपये के सवाल पर अटकी