विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'अग्निपथ' से KBC 16 का होगा शुभारंभ, अमिताभ बच्चन ने बताया इस बार के सीजन में हुआ है क्या बदलाव

Published: Sun, 11 Aug 2024 03:05 PM (GMT+05:30)

पॉपुलर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के 16वें सीजन के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। बिग बी के सामने हॉट ...और पढ़ें

'कौन बनेगा करोड़पति' शो होस्ट अमिताभ बच्चन
'कौन बनेगा करोड़पति' शो होस्ट अमिताभ बच्चन

HighLights

  1. केबीसी 16 में शामिल किया गया नया नियम
  2. जीती हुई रकम हो सकती है दोगुनी
  3. अमिताभ बच्चन ने बोला अग्रिपथ का डायलॉग

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पॉपुलर टेलीविजन शो 'कौन बनेगा करोड़पति' एक बार फिर नए सीजन के साथ हाजिर होने के लिए तैयार है। हर बार की तरह इस बार भी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) शो होस्ट करेंगे। उनका अंदाज वही रहेगा, मगर खेल में नयापन लाने के लिए कुछ छोटे-मोटे बदलाव किए गए हैं। 

बिग बी के सामने हॉटसीट पर बैठना कई फैंस का सपना है। 'कौन बनेगा करोड़पति 16' के प्रोमो में अमिताभ बच्चन 'अग्निपथ' का डायलॉग बोलकर अपने फैन का मनोरंजन करते देखे जा सकते हैं। 

'केबीसी 16' का प्रोमो रिलीज

'केबीसी' के हर सीजन में अमिताभ बच्चन फैंस से सवाल पूछने के अलावा उनके साथ अपने कुछ किस्से भी शेयर करते हैं। कभी फिल्म सेट से जुड़े किसी किस्से के बारे में बताते हैं, तो कभी बॉलीवुड से पहले के अपने दिनों के बारे में। इसी के साथ वह फैंस की डिमांड को पूरा करते हुए उनके लिए उनका एक पसंदीदा डायलॉग भी बोलते हैं। 

यह भी पढ़ें: KBC 16 में आया 'दुग्नास्त्र' का कॉन्सेप्ट, जीती हुई रकम हो जाएगी दोगुनी, बस आपको करना होगा ये काम

शो के कुछ प्रोमो जारी किए गए हैं, जिसमें से एक में अमिताभ बच्चन फैन की डिमांड पर उन्हें 'अग्निपथ' का डायलॉग सुनाते हैं। वह कहते हैं, ''नाम तो हमारा है दीनानाथ चौहान, पूरा नाम गांव मंडवा, उम्र 36 साल। 9 महीने आठ दिन। ये 16वां घंटा चालू है।'' अमिताभ बच्चन के इतना कहते ही पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठता है। 

शो में जुड़ा नया कॉन्सेप्ट 

इस बार के सीजन में दो नए कॉन्सेप्ट ऐड किए गए हैं। एक है सुपर सवाल और एक है दुग्नास्त्र। सुपर सवाल में बिना ऑप्शन्स के जवाब देना होगा। वहीं, दुग्नास्त्र में सही जवाब देने पर सुप्रीम पावर मिलेगी। पूछे गए सवाल में से क्वेश्चन नंबर 6 से 10 के बीच जिस किसी का भी सही जवाब कंटेस्टेंट देंगे, उस सवाल पर रखी गई राशी का उन्हें दोगुना अमाउंट मिलेगा।

कौन बनेगा करोड़पति 16 सोमवार 12 अगस्त से शुरू हो रहा है। शो सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे टेलीकास्ट होगा।

यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan ने शेयर किया भावुक पोस्ट, कहा- 'यह ऐसा पल है, जब आपकी मदद करने वाला कोई नहीं' 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।