Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amitabh Bachchan ने नम आंखों से 'कौन बनेगा करोड़पति' को कहा अलविदा, भारी मन से केबीसी फैंस को कही ये भावुक बात

    Updated: Fri, 29 Dec 2023 05:42 PM (GMT+05:30)

    Kaun Banega Crorepati Season 15 रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 खत्म होने जा रहा है। चार महीने तक टेलीकास्ट होने वाले इस सीजन में कई कंटेस्टेंट् ...और पढ़ें

    अमिताभ बच्चन ने नम आंखों से फैंस से कही ये बात। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    अमिताभ बच्चन ने नम आंखों से फैंस से कही ये बात। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. खत्म होने जा रहा कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15
    2. अमिताभ बच्चन ने नम आंखों से कहा अलविदा
    3. अमिताभ बच्चन ने आखिरी बार फैंस से रोते हुए कही ये बात

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Kaun Banega Crorepati Season 15 Finale: सोनी टीवी पर टेलीकास्ट हो रहा कौन बनेगा करोड़पति सालों से दर्शकों का पसंदीदा शो बना हुआ है। हर साल दर्शक नए सीजन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। शो की खास बात अमिताभ बच्चन हैं, जो पिछले 23 सालों से इससे जुड़े हुए हैं। सिर्फ एक सीजन को छोड़कर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने सभी सीजंस को होस्ट किया है।

    अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति के हर एपिसोड को खास बनाना जानते हैं। चाहे अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी दिलचस्प बातें शेयर करना हो या फिर कंटेस्टेंट्स के साथ हंसी-मजाक, शो की टीआरपी को टॉप पर ले जाने में बिग बी का बड़ा हाथ रहा है। 14 सक्सेसफुल सीजन के बाद इन दिनों 15वां सीजन प्रसारित हो रहा है, जो आज (29 दिसंबर) खत्म होने जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- KBC 15: रश्मिका मंदाना को अमिताभ बच्चन ने किया वीडियो कॉल, 'एनिमल' में 'गीतांजलि' के कैरेक्टर पर दिया ये रिएक्शन

    नम हुईं अमिताभ बच्चन की आंखें

    14 अगस्त 2023 को शुरू हुआ कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 का चार महीने बाद फिनाले होने जा रहा है। 29 दिसंबर 2023 को सीजन का फिनाले है। फिनाले से एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें अमिताभ बच्चन इमोशनल होते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने नम आंखों और भारी मन से अपने चाहने वालों को अलविदा कहा। 

    केबीसी फैंस के लिए अमिताभ बच्चन का आखिरी मैसेज

    अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति 15 को अलविदा कहते हुए कहा, "तो देवी और सज्जनों, अब हम जा रहे हैं और कल से मंच नहीं सजेगा।" क्लिप में एक महिला, अमिताभ बच्चन को भगवान का लाडला बताती हैं। वह कहती हैं, "हम में से किसी ने भी भगवान को नहीं देखा है, लेकिन आज हम भगवान के सबसे लाडले को देख रहे हैं।"

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

    बिग बी ने आगे कहा, "अपनों से यह कह पाना कि कल से हम यहां नहीं आएंगे। न तो कहने की हिम्मत हो पाती है और ना ही मन होता है। मैं अमिताभ बच्चन, इस दौर के लिए इस मंच से आखिरी बार कहने जा रहा हूं शुभरात्रि।" इस दौरान अमिताभ बच्चन की आंखें नम हो जाती हैं। उन्होंने हाथ जोड़कर भारी मन से दर्शकों को आखिरी बार शुभरात्रि कहा। 

    यह भी पढ़ें- KBC 15: अमिताभ बच्चन ने 'केबीसी' के मंच पर पूछा शाह रुख खान की Jawan से जुड़ा ये सवाल, क्या आपको पता है जवाब ?