Anil Kapoor लेकर आ रहे धमाकेदार क्विज शो 'इंडिया के टॉप 1%', कब और कहां होगा स्ट्रीम?
स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार (Jio Hotstar) के फैमिली गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ को अनिल कपूर होस्ट करेंगे। ...और पढ़ें
-1786103639095_m.webp)
अनिल कपूर लेकर आ रहे क्विज शो
HighLights
अनिल कपूर लेकर आ रहे क्विज शो
कब और कहां स्ट्रीम होगा ये शो?
'द 1% क्लब' की दर्ज पर बना है ये शो
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया भर में नीदरलैंड्स, जर्मनी, स्पेन, ग्रीस, ऑस्ट्रेलिया, इजराइल, तुर्की, यूक्रेन, मैक्सिको और अमेरिका जैसे देशों में दर्शकों का दिल जीतने के बाद, इंटरनेशनल फॉर्मेट द 1% क्लब अब इंडिया में अपने लंबे समय से इंतजार किए जा रहे डेब्यू के साथ आ रहा है इंडिया के टॉप 1% के रूप में।
बॉलीवुड आइकॉन और इंडिया के सबसे बड़े ‘कॉमन मैन’ अनिल कपूर (Anil Kapoor) इस शो को होस्ट करेंगे। यह शो क्विज जॉनर को एक नया और ताजा अंदाज देता है, जहां बात सिर्फ इस बात की नहीं होती कि आप कितना जानते हैं, बल्कि इस बात की होती है कि आप कैसे सोचते हैं।
यह भी पढ़ें- फ्रेंडशिप डे पर अपने 'कैलेंडर' को याद कर इमोशनल हुए Anil Kapoor, लिखा दिल छूने वाला नोट
क्या होगा शो में?
स्टार प्लस ने हाल ही में इस शो को एक शानदार लॉन्च इवेंट में अनवील किया, जिसमें इंडस्ट्री के बड़े नाम और डिग्निटरीज शामिल हुए। इस शाम की भव्यता ने चैनल के सबसे बड़े नॉन फिक्शन लॉन्च की स्केल को दर्शाया। पारंपरिक क्विज शो से अलग, इंडिया के टॉप 1% लॉजिक, ऑब्जर्वेशन और कॉमन सेंस पर आधारित है। हर किसी के लिए डिजाइन किया गया यह फॉर्मेट लोगों को हर उम्र में घर बैठे खेलने का मौका देता है और हर लिविंग रूम को फैमिली गेम नाइट में बदल देता है।
-1786103789601.webp)
अनिल कपूर हैं शो के लिए एक्साइटेड
शो के बारे में अनिल कपूर ने बात करते हुए कहा, 'मैं बेहद उत्साहित हूं यह घोषणा करते हुए कि इंडिया के टॉप 1% का प्रीमियर 5 सितम्बर को होगा। शो का इतना शानदार लॉन्च देखना इस घोषणा को और भी खास बना गया। इंडिया के टॉप 1% ऐसा शो है जैसा दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा। यह आपको सरप्राइज करेगा और हर पल सतर्क रखेगा क्योंकि यहां बात इस बात की नहीं है कि आप कितना जानते हैं, बल्कि इस बात की है कि आप कैसे सोचते हैं।
खबरें और भी
उन्होंने आगे कहा, 'हर चैलेंज आपके ऑब्जर्वेशन, लॉजिक, प्रेजेंस ऑफ माइंड और दबाव में शांत रहने की क्षमता को परखता है। सबसे अच्छी बात यह है कि घर बैठे हर कोई हर सवाल के साथ खेल सकता है और जान सकता है कि उनका दिमाग कैसे काम करता है। ऐसे पल आएंगे जो आपको हैरान करेंगे, ऐसे पल आएंगे जब आप अपनी पहली इंस्टिंक्ट पर सवाल उठाएंगे और ऐसे पल भी होंगे जो याद दिलाएंगे कि इंटेलिजेंस कई रूपों में होती है।
कब देख सकते हैं शो
इंडिया के टॉप 1%, 5 सितम्बर से स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें- 46 साल बाद तेलुगु सिनेमा में हुई Anil Kapoor की वापसी, 27 साल पहले Kajol की जुबान से निकले ये शब्द हुए बिल्कुल सच