46 साल बाद तेलुगु सिनेमा में हुई Anil Kapoor की वापसी, 27 साल पहले Kajol की जुबान से निकले ये शब्द हुए बिल्कुल सच
27 साल पहले काजोल ने अनिल कपूर को कुछ ऐसा बोला था, जो आज बिल्कुल सच हो गया है। इस बात का खुलासा तेलुगु फिल्म 'ड्रैगन' में नजर आने वाले एक्टर ने किया। ...और पढ़ें

काजोल की बोली बात 27 साल बाद हुई सच/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनिल कपूर 'ऐल्फा' के बाद एक बार फिर से बड़ी फिल्म लेकर जल्द ही दर्शकों के सामने हाजिर होंगे। कई सालों से लगातार अपने दर्शकों का मनोरंजन करने वाले अनिल कपूर एक लंबे अरसे बाद फिर से साउथ सिनेमा में काम करने वाले हैं। उन्होंने हाल ही में जूनियर एनटीआर संग अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने साउथ सिनेमा में लौटने का क्रेडिट काजोल को क्यों दिया, नीचे पढ़ें डिटेल्स।
काजोल के मुंह से निकले शब्द हुए सच
वेटरन स्टार अनिल कपूर ने बुधवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर काजोल के साथ एक थ्रोबैक फोटो शेयर की और बताया कि काजोल की ब्लेसिंग्स कैसे उनकी जिंदगी में सच हुईं। अनिल कपूर ने कैप्शन में लिखा, "काजोल, यह कितना बढ़िया इत्तेफाक है कि आज तुम्हारा जन्मदिन है और मैं रामोजी फिल्म सिटी हैदराबाद में 'ड्रैगन' की शूटिंग के लिए लौटा हूं। यहां लौटते ही मुझे कई साल पुरानी प्यारी सी याद आ गई है।"
अनिल कपूर ने पोस्ट में आगे लिखा, "हमने 'हम आपके दिल में रहते हैं' की शूटिंग यहीं पर की थी और मुझे याद है कि तुमने कहा था कि जिस तरह से आप काम कर रहे हो, मुझे यकीन है कि सालों बाद जब मेरी शादी हो जाएगी और बच्चे होंगे, तब भी आप यहीं रामोजी में शूटिंग कर रहे होंगे और अपना बेस्ट दे रहे होंगे। मुझे नहीं पता कि तुमने यह सच कहा था या मजाक में, यह कॉम्प्लीमेंट था या नहीं, लेकिन मैंने इसे हमेशा एक ब्लेसिंग की तरह लिया और आज मैं एक बार फिर यहीं रामोजी में खड़ा हूं। तुम्हारे बोले शब्द सच हो गए।"

46 साल बाद तेलुगु सिनेमा में लौटे अनिल कपूर
इस पोस्ट में अनिल कपूर ने एक बार फिर से काजोल के साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की। जूनियर एनटीआर और अनिल कपूर स्टारर फिल्म 'ड्रैगन' की बात करें तो यह फिल्म झक्कास एक्टर के करियर में मील का पत्थर साबित हो सकती है, क्योंकि वे इस मूवी के साथ 46 साल बाद तेलुगु सिनेमा में लौट रहे हैं।
खबरें और भी

इससे पहले साल 1980 में अनिल कपूर ने तेलुगु फिल्म 'वामसा वृक्षम' में काम किया था, जो उनकी पहली तेलुगु फिल्म थी। 'ड्रैगन' में अगर अनिल कपूर के किरदार की बात करें तो वे फिल्म में इंडिया नारकोटिक्स ब्यूरो के चीफ रघुवीर राठौर का किरदार अदा कर रहे हैं। यह फिल्म साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।