Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    50 हफ्ते नॉन-स्टॉप सिनेमाघरों में चली थी Anil Kapoor की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म, कभी Govinda को भी ऑफर हुई थी मूवी

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 11:33 AM (IST)

    38 साल पहले अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने अपने करियर की सबसे बड़ी हिट दी थी। इस फिल्म ने 50 हफ्ते तक बड़े पर्दे पर राज किया था। ...और पढ़ें

    अनिल कपूर की सबसे सफल फिल्म। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब

    अनिल कपूर की सबसे सफल फिल्म। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 38 साल पहले अनिल कपूर (Anil Kapoor) एक ऐसी फिल्म लेकर आए थे जिसने उनका करियर ही चमका दिया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी।

    अनिल कपूर की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने 1988 में आईं ब्लॉकबस्टर मूवीज का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया था और खुद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। इतना ही नहीं, यह फिल्म उस साल की गोल्डन जुबली भी बन गई। 

    गोल्डन जुबली रही थी फिल्म

    जब अनिल कपूर एंग्री यंग मैन बनकर बड़े पर्दे पर आए थे तब सिनेमाघरों सीटियों से गूंज गया था। एक-दो हफ्ते नहीं, बल्कि 50 हफ्तों तक यह फिल्म देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों में आते रहे।

    माधुरी दीक्षित के लिए था बड़ा ब्रेक

    जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, वो है तेजाब (Tezaab)। इस फिल्म का निर्देशन एन. चंद्रा ने किया था। यह माधुरी दीक्षित के करियर की सबसे बड़ी फिल्म थी और अनिल कपूर की सफलता को नई ऊंचाइयां मिली थीं।

    Tezaab

    50 हफ्तों तक थिएटर्स में किया था राज

    तेजाब 1988 की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई थी। 50 हफ्तों से ज्यादा चलने वाली ये फिल्म गोल्डन जुबली बन गई। अनिल कपूर की तेजाब ने इसी साल सिनेमाघरों में आईं अमिताभ बच्चन की शहंशाह और आमिर खान की कयामत से कयामत तक फिल्मों को पछाड़ दिया था। 

    खबरें और भी

    गोविंदा को ऑफर हुई थी मूवी

    इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ सपोर्टिंग रोल में चंकी पांडे नजर आए थे। मगर पहले यह रोल गोविंदा को ऑफर हुई थी। हालांकि, डेट इश्यू की वजह से गोविंदा यह फिल्म नहीं कर पाए और बब्बन के किरदार में चंकी छा गए। आज यह फिल्म कल्ट क्लासिक में गिना जाता है। इसके सारे गाने भी हिट हुए थे जिसमें से एक 'एक दो तीन चार पांच' कल्ट क्लासिक बन गया। 

    madhuri dixit movie

    फिल्म की स्टार कास्ट

    एन चंद्रा की तेजाब में अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, मंदाकिनी, अनुपम खेर, किरण कुमार, चंकी पांडे, अरुणा ईरानी और अन्नू कपूर अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी प्यार, संघर्ष और बदले के इर्द-गिर्द घूमती है। अगर आपने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है तो आप इसे यूट्यूब पर देख सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Anil Kapoor की फिल्म पर पड़ा था 9/11 हमले का असर, बुरी तरह हुई फ्लॉप, TV पर बनी कल्ट क्लासिक

    यह भी पढ़ें- कभी गैराज... कभी चॉल में रहे... स्पॉटबॉय बन किया गुजारा, आज करोड़ों के हैं मालिक, झक्कास है अनिल कपूर की कहानी