Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Madhuri Dixit का 38 साल पुराना गाना, 24 घंटे शूट करते-करते पैरों से निकलने वाला था खून; लाइव ऑडियंस थी मौजूद

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 02:14 PM (IST)

    38 साल पहले माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने ऑडियंस को एक ऐसा आइकॉनिक गाना दिया जो आज भी लोगों का फेवरेट बना हुआ है। ...और पढ़ें

    आइकॉनिक गाने के लिए माधुरी ने 24 घंटे लगातार किया काम। फोटो क्रेडिट- एक्स

    आइकॉनिक गाने के लिए माधुरी ने 24 घंटे लगातार किया काम। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) सिर्फ बेहतरीन अदाकारा ही नहीं, बल्कि उम्दा डांसर भी रही हैं। डांस के साथ उनके खूबसूरत एक्सप्रेशन की काफी तारीफ होती है। 90 के दशक में सिनेमाघरों में माधुरी के अभिनय के साथ-साथ उनके डांस पर भी सीटियां बजती थीं।

    80 के दशक में माधुरी दीक्षित ने ऐसा आइकॉनिक गाना शूट किया था, जिसके हर बीट पर 'धक धक गर्ल' ने महफिल जमा दी थी। जब थिएटर में माधुरी का वो गाना बजा तो उनकी हर बीट पर ऑडियंस सीटी बजाने को मजबूर हो जाती थी। 38 साल बाद भी माधुरी का वो गाना और डांस स्टेप्स, दोनों ही आइकॉनिक बने हुए हैं।

    माधुरी के पैर से निकलने वाला था खून

    यह गाना है 1988 में रिलीज हुई एन. चंद्रा निर्देशित फिल्म तेजाब (Tezaab Film) का 'एक दो तीन चार' (Ek Do Teen Char)। यह गाना अलका याग्निक (Alka Yagnik) ने गाया था। इस गाने में माधुरी दीक्षित का डांस स्टेप खूब पसंद किया गया था और आज भी यह आइकॉनिक बना हुआ। एक इंटरव्यू में जब माधुरी से पूछा गया था कि इस गाने में कितने नंबर हैं तब एक्ट्रेस ने बताया था कि गाने में कुल 30 गिनती हैं।

    Madhuri

    इस गाने को सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था। मशैबल के साथ बातचीत में जब पूछा गया कि सरोज खान ने बताया था कि गाने की शूटिंग के दौरान उनके पैरों से खून निकलने लगा था, तब माधुरी ने बताया कि निकलने वाला था। एक्ट्रेस ने कहा, "नहीं, आ सकता था क्योंकि यह बहुत बड़ा सॉन्ग था।"

    खबरें और भी

    गाने में शामिल थी लाइव ऑडियंस

    माधुरी दीक्षित ने आगे कहा था, "उन्होंने (डायरेक्टर एन. चंद्रा) पूरा महबूब स्टूडियो भर दिया था। उनके पास जूनियर आर्टिस्ट्स सिर्फ पहले 5-6 लाइन में थे। फिर उन्हें लगा कि स्टूडियो पूरा भरकर एक टॉप शॉट चाहिए। फिर उन्होंने रास्ते पर किसी को खड़ा कर दिया और बोला कि 'पिक्चर में करना है काम, अंदर आ जाओ।' ऐसे करके उन्होंने बहुत सारे लोगों को ऐसे ही स्ट्रीट से बुलाकर लेकर आए थे।

    यह भी पढ़ें- डायरेक्टर की अटपटी डिमांड के कारण 45 मिनट तक रूम में बंद रही थीं Madhuri Dixit, मिली थी धमकी

    bew

    ओरिजिनल था गाने का आइकॉनिक सीन

    माधुरी दीक्षित ने बताया था, "जब गाना चल रहा था तो लोगों (स्टूडियो में मौजूद ऑडियंस) को बहुत पसंद आ रहा था। तब एक ने शूट के बीच अपनी शर्ट उतारकर (हवा में) फेंक दी। जब चंद्रा जी ने देखा तो अरे यह मुझे बहुत अच्छा लगा। सब लोग भाइयों, अपना शर्ट उतारकर हवा में फेंक दो। शूट के आखिरी दिन इतना प्रेशर था कि आज खत्म करना ही है क्योंकि अगले दिन सेट टूटने वाला है।"

     

    बहाना भी नहीं आया था काम

    माधुरी दीक्षित ने बताया था कि उन्होंने 24 घंटे तक लगातार शूटिंग की थी। उन्होंने कहा था, "तो हमने पूरा दिन और पूरी रात शूट किया और अगले दिन सुबह साढ़े 10 बजे पैकअप हुआ। मैं चंद्रा जी के पास गई और मैंने कहा कि मैं बहुत थक गई हूं क्योंकि मुझे पैकअप करवाना था। इसलिए मैं कह रही थी कि मैं बहुत थकी हूं। यह सब क्लोजअप आप ले रहे हैं, मैं बहुत थकी, तो उन्होंने कहा- 'अच्छा, लॉन्ग शॉट ले लेते हैं। फिर हमने शूट कंप्लीट किया।'"

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 में माधुरी दीक्षित के 36 साल पुराने गाने को किया गया रीक्रिएट, फिल्म में लाता है बड़ा ट्विस्ट