Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कभी गैराज... कभी चॉल में रहे... स्पॉटबॉय बन किया गुजारा, आज करोड़ों के हैं मालिक, झक्कास है अनिल कपूर की कहानी

    Updated: Wed, 24 Dec 2025 05:58 PM (IST)

    Anil Kapoor Birthday: अभिनेता अनिल कपूर उन स्टार्स की लिस्ट में आते हैं, जिन्होंने हमेशा अलग तरह की फिल्में की। कभी वो एंग्रीमैन बने तो कभी उन्होंने ब ...और पढ़ें

    कभी राज कपूर के गैराज में रहते थे अनिल कपूर

    कभी राज कपूर के गैराज में रहते थे अनिल कपूर

    HighLights

    1. संघर्षों के बाद सफल हुए अनिल कपूर

    2. कभी गैराज तो कभी चॉल में रहकर काटी जिंदगी

    3. आज करोड़ों के मालिक हैं अनिल कपूर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में कई स्टार्स हैं, जिन्होंने एक सफर तय किया है। जिनके संघर्षों की कहानी दिल को छू जाती है। इन्हीं में से एक एक्टर ऐसा है, जिसने पर्दे पर आकर रफ-टफ इमेज से लोगों का दिल जीता। वहीं इस एक्टर ने कभी चॉल में रहकर दिन बिताए, लेकिन ये एक्टर आज करोड़ों का मालिक है। हम बात कर रहे हैं अनिल कपूर की। कैसे अनिल कपूर आज इंड्स्ट्री के इतने बड़े स्टार बने, चलिए जानते हैं इसी की कहानी...

    anil

    राज कपूर के गैराज में काम करते थे अनिल कपूर

    अनिल कपूर इंड्स्ट्री के हिट एक्टर्स में रहे हैं। 90 के दशक में उन्होंने कई बड़ी और ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया। अनिल कपूर की फिल्मों की फेहरिस्त काफी लंही रही है। हालांकि अनिल कपूर को शौहरत ऐसे ही नहीं मिली है। अनिल कपूर के पिता सुरिंदर कपूर भले ही फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा थे, लेकिन इसका मतलब ये नहीं था कि अनिल ने संघर्ष नहीं किया।

    anil n

    दरअसल जब अनिल कपूर का परिवार मुंबई आया, तो परिवार की माली हालत ठीक नहीं थी। ऐसे में इस परिवार की मदद के लिए प्रथ्वीराज कपूर आगे आए और उन्होंने अपने घर के गैराज में रहने के लिए इन्हें जगह दी। इसके अलावा उन्होंने स्पॉट बॉय के तौर पर भी काम किया तो वहीं ब्लैक में फिल्मों के टिकट भी बेचे ताकि कि वो अपने घर का खर्च चला सकें।

    यह भी पढ़ें- Welcome 3 में नहीं दिखेंगी 'उदय शेट्टी और मजनू भाई' की जोड़ी? निर्देशक ने बताई फिल्म से बाहर होने की वजह

    Anil k 1

    कम उम्र में फिल्मों में आ गए अनिल

    अनिल कपूर के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में काम करने की ठानी। आखिरकार उन्होंने महज 12 साल की उम्र में ही फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया। साल 1979 में आई फिल्म हमारे तुम्हारे से वो फिल्मों में आ गए। इसके बाद उन्होंने हीरो के तौर पर 1980 में तेलुगू फिल्म 'वामसा वृक्षम' से अपने करियर की शुरूआत की।

    खबरें और भी

    Anil k

    इसके बाद वो कई फिल्मों में साइड हीरो के तौर पर दिखे जिनमें एक बार कहो, शक्ति और हम पांच जैसी फिल्में शामिल हैं। हालांकि बॉलीवुड में उनके करियर की शुरुआत 1983 में फिल्म वो सात दिन से की। इस फिल्म में वो पद्मिनी कोल्हापुरे के साथ नजर आए। हालांकि असली पहचान उन्हें साल 1986 में आई फिल्म चमेली की शादी से मिली। इस फिल्म का टाइटल सॉन्ग भी उन्हें ने गाया था।

    ब्लॉकबस्टर हीरो बनकर उभरे अनिल कपूर

    बॉलीवुड में आने के बाद उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और फिर वो आगे बढ़ते चले गए। अनिल कपूर के लिए बॉलीवुड के दरवाजे खुल चुके थे। इसके बाद वो बड़ी बड़ी फिल्मों का हिस्सा बनते चले गए।

    mr india

    साल 1987 में वो मिस्टर इंडिया में नजर आए। ये फिल्म मानो बॉलीवुड में सुनामी ले आई। अनिल कपूर के लिए ये फिल्म लकी साबित हुई। इसके बाद वो लम्हे, तेजाब, मेरी जंग, बेटा, 1942 ए लव स्टोरी समेत कई फिल्मों में उन्होंने काम किया।

    अनिल कपूर ने टीवी पर भी काम किया। वो टीवी सीरीज 24 का हिस्सा रहे, जो कि काफी पसंद की गई। इसके अलावा वो बिग बॉस ओटीटी 3 को भी होस्ट करते नजर आए थे।

    Anil ke

    वहीं अनिल कपूर (Anil Kapoor) की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने सुनीता कपूर से शादी की है। दोनों के तीन बच्चे सोनम कपूक, रिया कपूर और हर्षवर्धन कपूर हैं। सोनम जानी मानी एक्ट्रेस हैं, तो वहीं रिया फैशन स्टाइलिस्ट और प्रोड्यूसर हैं। इसके अलावा हर्षवर्धन भी फिल्मों में किस्मत आजमा रहे हैं। कभी चॉल में रहने वाले अनिल कपूर आज करोड़ों के मालिक हैं। बड़ी गाड़ियां और बड़े घर हैं। वहीं फिटनेस के मामले में भी उनका कोई जवाब नहीं हैं।

    यह भी पढ़ें- साजिश करके Anil Kapoor ने इस एक्टर से छीनी थी 'तेजाब', 37 साल बाद अभिनेता ने खोला इतना बड़ा राज!