यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Elvish Yadav - अंजलि अरोड़ा के बीच शुरू हुई 'महाभारत', BBOTT 2 विनर के तंज का एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब
Elvish Yadav और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Anjali Arora के बीच जुबानी जंग बढ़ती हुई दिख रही है। कुछ दिनों पहले एल्विश यादव ने कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ ...और पढ़ें

HighLights
- एल्विश यादव और अंजलि अरोड़ा के बीच शुरू हुआ घमासान
- एक-दूसरे पर जुबानी तीर चलाते दिखे अंजलि अरोड़ा-एल्विश यादव
- अंजलि अरोड़ा ने एल्विश यादव पर किया पलटवार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एल्विश यादव (Elvish Yadav) विवादों में घिरे रहने के काफी शौकीन हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 विनर जो भी करते हैं, वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाता है। बीते दिनों रेव पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने के विवाद में फंसे एल्विश यादव को 14 दिनों बाद जेल से जमानत पर रिहा किया गया।
बाहर आने के बाद एल्विश यादव एक बार फिर से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो चुके हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने अंजलि अरोड़ा के फैंस को टार्गेट करते हुए कहा था कि आज मुंबई को सिर्फ अन्जिलियंस ही बचा सकते हैं। जिस पर अब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा ने पलटवार करते हुए उन्हें ऐसा जवाब दिया है।
एल्विश यादव पर अंजलि अरोड़ा का पलटवार
अंजलि अरोड़ा ( Anjali Arora) कुछ दिनों पहले YOUTUBER मैक्सटर्न और एल्विश यादव की लड़ाई में कूद पड़ी थीं। इस दौरान 'कच्चा बादाम' गर्ल ने एल्विश के प्रति अपना समर्थन दिखाया था। हालांकि, बाद में जब एल्विश यादव स्नेक एंड वेनम के केस में जेल गए, तो अंजलि के भी सुर बदल गए और उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा ये सब टीआरपी के लिए था।
यह भी पढ़ें: Elvish Yadav ने Anjali Arora की पीठ पर घोंपा छुरा, 'कच्चा बादाम' गर्ल पर इनडायरेक्टली की बड़ी बयानबाजी
उनके इस ट्वीट के बाद एल्विश यादव भी उन पर जुबानी हमला करने से पीछे नहीं हटे और उन्होंने अंजलि अरोड़ा का नाम लिए बिना ही उन पर वार किया। अब अंजलि अरोड़ा ने एल्विश यादव के तंज का अंजलि ने मुंह तोड़ जवाब देते हुए एक ट्वीट कर लिखा, "ऐसा लग रहा है हम लेट हो गए हैं"।
खबरें और भी

अंजलि से पहले बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट पर कस चुके हैं तंज
वैसे अंजलि अरोड़ा इस लिस्ट में अकेली नहीं हैं, जिस पर एल्विश यादव ने तंज कसा है, वह इससे पहले जब मुनव्वर फारूकी को हुक्का बार रेड में पुलिस ने हिरासत में लिया था, तो उस समय पर एल्विश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि बिग बॉस जीतने के बाद हर किसी का बुरा समय शुरू हो जाता है क्या। एल्विश यादव द्वारा किये गए इस ट्वीट पर हाल ही में मुनव्वर फारूकी ने अपनी प्रतिक्रिया भी जाहिर की।