यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Elvish Yadav ने Anjali Arora की पीठ पर घोंपा छुरा, 'कच्चा बादाम' गर्ल पर इनडायरेक्टली की बड़ी बयानबाजी
Elvish Yadav बीते दिनों रेव पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने को लेकर विवादों से घिर गए थे। हालांकि छह दिन बाद जमानत पर वह बाहर आ गए थे। बाहर निकलते ...और पढ़ें

HighLights
- एल्विश यादव के निशाने पर आईं अंजलि अरोड़ा
- अंजलि अरोड़ा के फैंस पर साध दिया निशाना
- एल्विश यादव पर अंजलि अरोड़ा के फैंस ने किया पलटवार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एल्विश यादव जब से जेल से बाहर आए हैं, तब से वह किसी न किसी वजह से चर्चा में बने हुए हैं। स्नेक एंड वेनम केस में फंसे एल्विश यादव (Elvish Yadav)बाहर आते ही सबसे पहले सूरत में होली का एक इवेंट अटेंड किया, जहां उन्हें देखने के लिए हजारों की तादाद में लोग इकट्ठा हुए।
इसके बाद जब बीते दिनों मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) को हुक्का बार में रेड की वजह से पुलिस ने हिरासत में लिया, तो Youtuber तुरंत ही सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए।
मुनव्वर फारूकी के बाद अब एल्विश के निशाने पर 'कच्चा बादाम' गर्ल अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) आ गयी हैं। उन्होंने अंजलि अरोड़ा के फैंस पर बड़ी बयानबाजी की है।
अंजलि अरोड़ा के फैंस पर एल्विश यादव ने कसा तंज
आपको बता दें कि एल्विश यादव का जब Youtuber सागर ठाकुर उर्फ मार्शल से झगड़ा हुआ था, तो उस दौरान अंजलि अरोड़ा ने उनके समर्थन में इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया था और कहा था कि अन्जिलियंस उनके साथ हैं। हालांकि, जब बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव जेल गए थे, तो एक्ट्रेस के सुर बिल्कुल बदल गए थे और उन्होंने इसे महज TRP के लिए किया हुआ स्टंट बताया था।
यह भी पढ़ें: जेल से बाहर आने के बाद Elvish Yadav ने पहली बार शेयर की पूरे परिवार की तस्वीर, यूजर बोले- 'भाभी मिसिंग हैं'
अब जब एल्विश यादव जेल से बाहर आए हैं, तो वह भी अंजलि अरोड़ा और उनके फैंस पर निशाना साधने से पीछे नहीं रहे हैं। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट करते हुए लिखा, "आज मुंबई को सिर्फ अन्जिलियंस ही बचा सकते हैं"।

अंजलि अरोड़ा के फैंस ने एल्विश यादव पर किया पलटवार
अंजलि अरोड़ा के फैंस भी एल्विश यादव की इस बयानबाजी का जवाब देने से पीछे नहीं हटे। कच्चा बादाम गर्ल के फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, "मुंबई की हालत भी आज बिलकुल वैसी है जैसे कुछ दिन पहले आप की थी"।
खबरें और भी
.jpg)
दूसरे यूजर ने लिखा, "एल्विश हम अन्जिलियंस पर पहले से ही बहुत प्रेशर है, स्पीड ब्रेकर्स भी हटवाने है। अब किसी की मदद नहीं कर सकते हम"। अन्य यूजर ने लिखा, "यार तुझे भी तो अन्जिलियंस ने ही बचाया था"।