Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss हाउस में पहुंची Ankita और Vicky की मम्मी, गले लग फूट-फूट कर रोने लगा कपल

    Updated: Mon, 08 Jan 2024 09:22 PM (IST)

    Bigg Boss 17 Ankita Lokhande बिग बॉस अब घर वालों के लिए एक सरप्राइज लेकर आ रहे हैं । पिछले कई शो में देखा गया है कि फिनाले से पहले बिग बॉस एक-एक घर ...और पढ़ें

    अंकिता लोखंडे और विक्की जैन (Photo Instagram)
    अंकिता लोखंडे और विक्की जैन (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Bigg Boss 17 Ankita Lokhande: टीवी के फेमस शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) का जल्द फिनाले होने जा रहा है। घर में अब महज 9 कंटेस्टेंट बचे हैं। ऐसे में बिग बॉस अब घर वालों के लिए एक सरप्राइज लेकर आ रहे हैं। पिछले कई शो में देखा गया है कि फिनाले से पहले बिग बॉस एक-एक घर सभी  कंटेस्टेंट को उनके परिवार वालों से मिलवाते हैं। फिर चाहे उनकी वीडियो कॉल पर बात करवाए  या फिर अपने ही घर में बुलाए।

    इस शो में भी अब ऐसा ही होना वाला है। जी हां, फैमिली वीक शुरू होने जा रहा है। हाल ही में एक प्रोमो सामने आया था, जिसमें अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) की मम्मी अपने बच्चों से मिलने के लिए बेताब हो रही थी। वहीं अब कुछ तस्वीर सामने आई है, जिसमें देखा जा रहा है कि अंकिता और विक्की की मम्मी बिग बॉस हाउस पहुंची हैं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Elimination: इस कंटेस्टेंट की घर से विदा लेने की आई बारी? अब तक बस मिले इतने वोट्स

    बिग बॉस के घर पहुंची अंकिता और विक्की की मम्मी

    हर शो की तरह इस सीजन में भी फैमिली वीक टास्क होने जा रहा है।  कंटेस्टेंट के घरवालों उनसे मिलने बिग बॉस के घर आ रहे हैं। ऐसे में सबसे पहला मौका अंकिता लोखंडे और विक्की कौशल की मां को मिला है। मां को देख अंकिता और विक्की बेहद खुश नजर आते हैं।

    विक्की की मां ने किया किचन में काम

    इस दौरान विक्की जैन की मां रंजना जैन की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वह बिग बॉस के किचन में काम करती नजर आ रही है। फोटो देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि वह अपने बेटे विक्की और बाकी घर वालों के लिए पसंद वाला खाना बना रही हैं।

    खबरें और भी

    कब होगा बिग बॉस का फिनाले?

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: अभिषेक कुमार से फिर भिड़े घरवाले, सपोर्ट में उतरीं काम्या पंजाबी, कहा- 'अब क्या वो गुलामी करे'

    सलमान खान ने वीकेंड के वार में ये कंफर्म किया कि बिग बॉस का फिनाले कब होगा। सलमान ने कहा कि बिग बॉस का फिनाले 28 जनवरी 2024 को होने वाला है। दर्शक बिग बॉस का फिनाले 28 यानी संडे रात 9 बजे कलर्स चैनल पर देख सकते हैं।