Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17 Elimination: इस कंटेस्टेंट की घर से विदा लेने की आई बारी? अब तक बस मिले इतने वोट्स

    Updated: Mon, 08 Jan 2024 04:35 PM (IST)

    Bigg Boss 17 Elimination 15 अक्टूबर को टेलीविजन पर प्रसारित हुआ सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 17 अब धीरे-धीरे अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा ...और पढ़ें

    बिग बॉस 17 में इस हफ्ते इस कंटेस्टेंट को मिले सबसे कम वोट्स / फोटो- Instagram
    बिग बॉस 17 में इस हफ्ते इस कंटेस्टेंट को मिले सबसे कम वोट्स / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. बिग बॉस 17 में एक और कंटेस्टेंट का सफर होगा खत्म?
    2. अब तक वोटिंग ट्रेंड में चल रहा है सबसे पीछे
    3. बिग बॉस 17 का ये है लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: बिग बॉस सीजन 17 अब अपने तीसरे और आखिरी महीने में पहुंच चुका है। घर में मौजूद हर शख्स बस इसी कोशिश में लगा हुआ है कि वह दर्शकों को अपने व्यक्तित्व से इंप्रेस कर सके और जैसे-तैसे वह सलमान खान के शो के फिनाले तक पहुंच पाए। बीते दिनों अभिषेक और समर्थ का थप्पड़ इंसिडेंट पूरे हफ्ते चर्चा में रहा।

    अभिषेक कुमार घर के नियम तोड़ने की वजह से बिग बॉस से आउट हुए, लेकिन वीकेंड के वार में सलमान खान के पूछने के बाद कई घरवालों ने अपना फैसला बदल दिया और उन्हें शो में री-एंट्री दी।

    घर से अब हर हफ्ते किसी न किसी कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो रहा है। इस हफ्ते कौन सा कंटेस्टेंट वोटिंग ट्रेंड के हिसाब से सबसे पीछे रहा, चलिए देखते हैं-

    क्या ये कंटेस्टेंट जीतकर घर ले जाएगा ट्रॉफी?

    बिग बॉस सीजन 17 के 13वें वीक का वोटिंग ट्रेंड सामने आ चुका है। इस ट्रेंड के अनुसार बिग बॉस 17 के ऑनलाइन वोटिंग ट्रेंड में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अभिषेक कुमार, जो थप्पड़ इंसिडेंट के बाद दर्शकों के पसंदीदा बन गए, तो वहीं दूसरी तरफ अंकिता लोखंडे-विक्की जैन की लड़ाई अब लोगों को बोर करने लगी है।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: अपनों को देख छलकेंगे घरवाले के आंसू, विक्की-अंकिता की मां, तो मुनव्वर और मनारा की बहनें करेंगी एंट्री

    बीते हफ्ते के वोटिंग ट्रेंड के अनुसार, अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल के थप्पड़ इंसिडेंट के बीच भी जिस कंटेस्टेंट को फैंस का सबसे ज्यादा प्यार मिल रहा है, वह हैं मुनव्वर फारुकी, जिनके लिए फैंस के मन में दीवानगी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है।

    वोटिंग ट्रेंड में इस वक्त सबसे आगे मुनव्वर फारुकी चल रहे हैं, जिन्हें 60.05% वोट्स मिले हैं। उनके बाद अभिषेक कुमार का गेम भी लोगों को बहुत ही भा रहा है और उन्होंने दूसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई है। लिस्ट में 27% वोटिंग के साथ अभिषेक कुमार दूसरे नंबर पर है।

    खबरें और भी

    इस हफ्ते क्या खत्म हो जाएगा इसका सफर?

    वोटिंग ट्रेंड के अनुसार तीसरे नंबर पर मनारा चोपड़ा हैं, जिन्हें 4.14% वोट्स मिले हैं। चौथे नंबर पर इस लिस्ट में आयशा, पांचवें नंबर पर अरुण, छठे नंबर पर विक्की जैन और सातवें नंबर पर समर्थ जुरेल हैं।

    बीते हफ्ते सलमान खान के शो से औरा बेघर हुए थे और इस हफ्ते ज्यादा चांस है कि समर्थ जुरेल बिग बॉस 17 को अलविदा कह दें, क्योंकि उन्हें अब तक महज 86 वोट्स यानी कि 0.6% वोट्स मिले हैं। आपको बता दें कि बीते हफ्ते खुद समर्थ ने ये बात कबूल की थी कि उन्होंने समर्थ को हाथ उठाने के लिए इंस्टिगेट किया था।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: Vicky Jain से शादी करके पछताईं Ankita Lokhande! पति से बोलीं- 'ढूंढ लो कोई वेल एजुकेटेड...'