Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: अपनों को देख छलकेंगे घरवाले के आंसू, विक्की-अंकिता की मां, तो मुनव्वर और मनारा की बहनें करेंगी एंट्री

    Updated: Mon, 08 Jan 2024 04:03 PM (GMT+05:30)

    Bigg Boss 17 Family Reunion बिग बॉस के हर सीजन फिनाले से पहले कंटेस्टेंट्स को उनके परिवार से मिलने का मौका दिया जाता है। अब सीजन 17 में भी फैमिली रीयू ...और पढ़ें

    अपनों को देख छलकेंगे घरवाले के आंसू, (X Image)
    अपनों को देख छलकेंगे घरवाले के आंसू, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 अब अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। कुछ हफ्तों में शो अपने फिनाले में पहुंच जाएगा। इस बीच बिग बॉस महीनों से अपने घर से दूर कंटेस्टेंट्स को परिवार वालों से मिलने का मौका देंगे।

    बिग बॉस के हर सीजन फिनाले से पहले कंटेस्टेंट्स को उनके परिवार से मिलने का मौका दिया जाता है। अब सीजन 17 में भी फैमिली रीयूनियन होने वाला है।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे को कैप्टन बनता देख पति विक्की जैन को हुई जलन, घर में खड़ा कर दिया बवाल

    घर में आएगा परिवार

    बिग बॉस 17 के मेकर्स ने अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो शेयर किए हैं। जिसमें कंटेस्टेंट्स के परिवार वाले उनसे मिलने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही एक बार फिर विक्की जैन और अंकिता लोखंडे की मां घर में एंट्री करेंगी।

    विक्की और अंकिता की मांएं करेंगी एंट्री

    विक्की जैन और अंकिता लोखंडे की मांएं एक बार पहले भी दोनों के बिग बॉस के मंच पर मिल चुकी हैं। हालांकि, ये मुलाकात स्क्रीन पर हुई थी। इस बार इन्हें एक- दूसरे को गले लगाने का मौका मिलेगा। विक्की की मां ने तो पहले ही कह दिया है कि जब वो अपने बेटे से मिलेंगी तो उसे कसकर गले लगा लेंगी। वहीं, अंकिता की मां ने भी बेटी से मिलने के लिए बेसब्री दिखाई।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    इमोशनल हुए ईशा के पापा

    ईशा मालवीय के पापा फैमिली रियूनियन के दौरान घर में एंट्री करेंगे। प्रोमो में उन्होंने बताया कि आज तक उनकी बेटी कभी उनसे दूर नहीं रही हैं। इसके अलावा समर्थ जुरेल के पिता भी घर में बेटे से मिलने  आने वाले हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: शो के लिए मर्यादा भूले बिग बॉस, अनुराग डोभाल से घर में करवाया 'वॉक ऑफ शेम', TV से गायब कर दिया एपिसोड

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    अभिषेक को मिला सपोर्ट

    बिग बॉस 17 के घर में अभिषेक कुमार पिछले कुछ दिनों से बुरे वक्त से गुजर रहे हैं। समर्थ संग हाथापाई करने पर उन्हें घर से बेघर भी कर दिया गया था, लेकिन बाद में एक्टर को शो में फिर से वापिस बुला लिया गया। महीनों के इस उतार- चढ़ाव भरे सफर के बाद अब उनसे मिलने उनकी मां आने वाली हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    मनारा और मुनव्वर की बहनें

    मुनव्वर फारुकी और मनारा चोपड़ा की बात करें तो इनसे मिलने इनकी बहने आने वाली हैं। प्रोमो में मुनव्वर की बताते हुए दिख रही हैं कि वो जब भाई से मिलेंगी तो क्या- क्या पूछेंगी ?