विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: शो के लिए मर्यादा भूले बिग बॉस, अनुराग डोभाल से घर में करवाया 'वॉक ऑफ शेम', TV से गायब कर दिया एपिसोड

Published: Wed, 03 Jan 2024 03:51 PM (IST)

Bigg Boss 17 Contestant Anurag Dobhal Walk of Shame अनुराग डोभाल ने बताया कि बिग बॉस 17 के घर में ...और पढ़ें

अनुराग डोभाल से बिग बॉस 17 में करवाया 'वॉक ऑफ शेम', (X Image)
अनुराग डोभाल से बिग बॉस 17 में करवाया 'वॉक ऑफ शेम', (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 से एलिमिनेट हुए अनुराग डोभाल ने शो के मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने शो में उनकी छवि खराब करने और गलत तरीके से बाहर करने की बात कही है। अब अनुराग ने एक और हैरान करने वाला खुलासा किया है।

अनुराग डोभाल, बिग बॉस 17 से बाहर आकर मीडिया से बात करे रहे हैं। उन्होंने अपने हालिया इंटरव्यू में वॉक ऑफ शेम की बात बताई है।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Winner: नील भट्ट ने बताया कौन बनेगा 'बिग बॉस 17' का विजेता, इस कंटेस्टेंट को कहा असली शेर

बिग बॉस ने किया टॉर्चर

अनुराग डोभाल ने बताया कि बिग बॉस 17 के घर में मेकर्स ने खूब टॉर्चर किया। कई बार उन्हें जलील भी किया, लेकिन टीवी पर ये सब नहीं दिखाया। अनुराग ने भी कहा कि वो घर की हर एक्टिविटी में हिस्सा लिया, मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी, लेकिन शो में ये सब दिखाया ही नहीं गया।

वॉक ऑफ शेम

अनुराग डोभाल ने आरजे सिद्धार्थ कनन संग बातचीत में खुलासा किया कि बिग बॉस के घर में उनसे वॉक ऑफ शेम करवाया गया, क्योंकि उन्होंने शो की इज्जत नहीं की। अनुराग ने कहा, "मेरे साथ शो में वॉक ऑफ शेम हुआ है। एक पूरी एक्टिविटी मेरे लिए बनाई गई...ये सच्चाई है। ये फुटेज है उन पर। ये चीज देख करके आया हूं। एक पूरी एक्टिविटी में मेरे को खड़ा कर दिया गया है, क्योंकि मैंने शो की बेइज्जती की और सारे घरवाले शेम शेम अनुराग चिल्ला रहे थे।"

बार- बार जलील हुए अनुराग

उन्होंने आगे कहा, "ये एक्टिविटी दिखाई नहीं गई होगी... पूरे घर के सामने मुझे जलील किया गया कि 'तूने शो की बेइज्जती'। मैं शेम का एक बोर्ड लेकर उस पूरी एक्टिविटी में गया हूं। आप समझ रहे हैं कि मैं क्या फील करके आया हूं अंदर। ये कहानी का मेरा साइड है।"

फिक्स्ड है बिग बॉस 17 का विनर

अनुराग डोभाल ने डीएनए के साथ बातचीत में शो के विनर को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि बिग बॉस 17 का विनर फिक्स्ड है। विजेता को जनता की राय के मुताबिक नहीं चुना जाएगा। उन्होंने कहा, "मेरे एलिमिनेशन के बाद, ये साबित हो गया है कि बिग बॉस अब दर्शकों के वोटों पर आधारित नहीं है। मेकर्स अपने पसंदीदा में से किसी एक को अपना विजेता चुनेंगे। इनका विजेता तय है।"

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: फिक्स्ड है 'बिग बॉस 17' का विनर, अनुराग डोभाल ने बताया मेकर्स का दोगलापन, खोले घर के कई राज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।