विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17 Nomination: अनुराग डोभाल के बाद एक और कंटेस्टेंट होगा एलिमिनेट, आधे से ज्यादा खिलाड़ी हुए नॉमिनेट?

Published: Tue, 02 Jan 2024 04:20 PM (GMT+05:30)

Bigg Boss 17 Nomination बिग बॉस ने इस हफ्ते के लिए नॉमिनेशन करवाएं। जहां आधे से ज्यादा घरवाले नॉमिनेट हो ...और पढ़ें

अनुराग डोभाल के बाद एक और कंटेस्टेंट होगा एलिमिनेट, (X Image)
अनुराग डोभाल के बाद एक और कंटेस्टेंट होगा एलिमिनेट, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 में एलिमिनेशन का तूफान आया हुआ है। हाल ही में एक- एक कर तीन कंटेस्टेंट्स को शो से बाहर कर दिया गया। अब एक और खिलाड़ी बिग बॉस 17 से एविक्ट होने वाला है।

बिग बॉस 17 से इस वीकेंड का वार डबल एविक्शन के चलते रिंकू धवन और नील भट्ट एविक्ट हो गए। वहीं, मिडनाइट एविक्शन में अनुराग डोभाल को बिग बॉस 17 से बाहर कर दिया गया। अब एक बार फिर घर में एलिमिनेशन होने वाला है।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: एलिमिनेशन के बाद फूटा अनुराग डोभाल का गुस्सा, मेकर्स के साथ जमकर किया दंगा, इंटरव्यू देने से इनकार

आधे से ज्यादा कंटेस्टेंट्स हुए एलिमिनेट

बिग बॉस ने इस हफ्ते के लिए नॉमिनेशन करवाएं। जहां आधे से ज्यादा घरवाले नॉमिनेट हो गए। इस लिस्ट में बिग बॉस 17 के 6 खिलाड़ियों का नाम शामिल है। नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट्स की लिस्ट देखकर ऐसा लग रहा हैं कि बिग बॉस पूरे घर को बाहर निकालने के मूड में हैं।

कौन- कौन हुआ नॉमिनेट ?

बिग बॉस 17 से जुड़ी अपडेट शेयर करने वाले एक फैन पेज ने अपकमिंग नॉमिनेशन की खबर शेयर की है। जानकारी के अनुसार, इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अभिषेक कुमार, अरुण मशेट्टी, सामर्थ जुरेल, ऑरा, मुनव्वर फारूकी और आयशा खान नॉमिनेट हुए हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी आधिकारिक घोषणा करना बाकी है।

कौन होगा एविक्ट ?

बिग बॉस 17 में इस बार नॉमिनेट हुए इन 6 कंटेस्टेंट्स में से किसी एक का बाहर जाना तय है। वोटिंग ट्रेंड्स की मानें तो सबसे ज्यादा एलिमिनेट होने की उम्मीद अरुण मशेट्टी की है। वहीं, मुनव्वर फारूकी सबसे ज्यादा वोट पाने वाले सेलिब्रिटीज की लिस्ट में शामिल हैं।  

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Winner: नील भट्ट ने बताया कौन बनेगा 'बिग बॉस 17' का विजेता, इस कंटेस्टेंट को कहा असली शेर

12वीं बार होगा एलिमिनेशन

बिग बॉस 17 से अब तक 11 कंटेस्टेंट्स की छुट्टी हो चुकी है। इनमें अनुराग डोभाल, नील भट्ट, रिंकू धवन, ऐश्वर्य शर्मा, खानजादी, सना रईस खान, सनी आर्या, जिगना वोरा, नावेद सोले, मनस्वी ममगई और सोनिया बंसल का नाम शामिल है। वहीं, इस वीकेंड का वार बिग बॉस 17 में 12वीं बार एविक्शन होगा।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।