यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 17: प्रेग्नेंसी टेस्ट, पति Vicky Jain से तलाक की बात, ऐसा रहा Ankita Lokhande का फिनाले तक का सफर
Bigg Boss 17 Grand Finale Ankita Lokhane सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 अपने आखिरी पड़ाव पर आ गया है। टॉप 5 फाइनलिस्ट में से एक अंकिता लोखंडे ने इस ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: Bigg Boss 17 Grand Finale Ankita Lokhande: बिग बॉस के 17वें सीजन का पर्दा गिरने वाला है। लगभग 100 दिनों के सफर को रविवार शाम मंजिल मिल जाएगी, साथ में इस सीजन के विनर का ना भी।
घर में अंकिता लोखंडे अपने खेल से ज्यादा पर्सनल लाइफ और पति विक्की जैन के साथ झगड़े को लेकर चर्चा में रहीं। उनकी मां और सास की बयानबाजी भी सुर्खियों में रही। अंकिता टॉप 5 में पहुंच गई हैं। बिग बॉस के घर के अंदर उन्होंने अपनी इस तीन महीने की लंबी जर्नी में कई उतार-चढ़ाव देखे। चलिए एक नजर डालते हैं उनके अभी तक के सफर पर।
पति संग ली शो में एंट्री
अंकिता लोखंडे ने बिग बॉस 17 के घर में अपने पति विक्की जैन के साथ धमाकेदार एंट्री की। इस घर में प्रवेश करने से पहले दोनों ने अपनी शादी की कसमें दोहराईं। इस कपल ने घर में प्रवेश किया और सबसे पहले जिस कंटेस्टेंट के साथ उनकी दोस्ती हुई, वह थीं ईशा मालवीय।

अंकिता और विक्की की लड़ाई
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने घर में एक कपल के तौर पर एंट्री ली थी, लेकिन इस तीन महीने की जर्नी के दौरान दोनों के बीच हर दिन बस झगड़े, बहस और तकरार ही देखने को मिली। इमोशनल तरीके से एक-दूसरे को न समझ पाने से लेकर विक्की और अंकिता ने घर में एक-दूसरे के खिलाफ कई और आरोप लगाए। इतना ही नहीं, कई बार तो इनका रिश्ता तलाक तक पहुंच गया था।
खबरें और भी

इन कंटेस्टेंट से हुई जबरदस्त लड़ाई
शो में कई कंटेस्टेंट के साथ अंकिता लोखंडे के मतभेद देखे गए, लेकिन सबसे ज्यादा जिन कंटेस्टेंट के साथ इनका रिश्ता खराब रहा, उसमें मनारा चोपड़ा सबसे आगे रहीं। बिग बॉस के घर में आने के कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच तकरार देखने को मिली थी, जो आज भी जारी है। इसके अलावा ऐश्वर्या शर्मा और खानजादी के साथ भी उनकी दोस्ती नहीं हो पाई।

अंकिता लोखंडे ने किया था प्रेग्नेंसी टेस्ट
बिग बॉस के घर में अंकिता लोखंडे ने प्रेग्नेंसी टेस्ट भी करवाया था। हालांकि, उनका टेस्ट रिलीज नेगेटिव आया था।
परिवारवालों ने दी रिश्ते को संभालने की सलाह
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच बढ़ती लड़ाइयां और तकरार देखकर इस शो में अंकिता और विक्की को उनकी मां से मिलने के लिए कन्फेशन रूम में बुलाया गया। इस दौरान उनके परिवारवालों ने उन्हें काफी सलाह भी दीं।

विक्की को लात मारने पर हुई थी बहस
शो में अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन को किसी बात पर लात मार दी थी, जिसके बाद यह मुद्दा इतना उछला कि इस पर उनकी सास से लेकर यूजर्स तक ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई थी।
कई बार किया सुशांत सिंह राजपूत का जिक्र
बिग बॉस 17 के शो में अंकिता लोखंडे ने एक या दो बार नहीं, बल्कि कई बार सुशांत का जिक्र किया है। फिर चाहें अभिषेक कुमार को देखकर उन्हें दिवंगत एक्टर की याद आना हो या उनके काम और मेहनत को लेकर बात करना हो। एक्ट्रेस ने कई बार उन्हें इस शो में याद किया है।

अंकिता की सास ने दिए थे स्टेटमेंट
अंकिता लोखंडे की सास ने कई बार उनके लिए मीडिया में स्टेटमेंट दिए। कभी ये कहा कि वो इस शादी के लिए राजी नहीं थे, तो कभी उन पर सुशांत को याद करने के लिए सांत्वना देने का आरोप लगाया।
विक्की जैन और मनारा की दोस्ती
बिग बॉस के आखिरी महीने में अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन और मनारा की दोस्ती काफी चर्चा में रही। अंकिता इस दोस्ती के खिलाफ थी। कई बार ऐसा हुआ कि मनारा की वजह से अंकिता और विक्की के बीच बड़ी नोकझोंक हुई।

टॉप 5 में बनाई जगह
इस शो में तीन महीने रहने और उतार-चढ़ाव देख कर अंकिता कई बार इमोशनल हुई और यहां तक कि काफी बार फूट-फूट कर भी रो दीं। इसी के साथ अब उन्होंने टॉप 5 में अपनी जगह बना ली है।