Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: विक्की जैन ने आयशा-सना और ईशा के साथ मनाया आजादी का जश्न, फैंस बोले- 'इनकी बस लड़कियां दोस्त बनती है'

    Updated: Thu, 25 Jan 2024 01:09 PM (IST)

    Bigg Boss 17 बिग बॉस 17 से बाहर होने के बाद विक्की जैन अब अपनी आजादी का जश्न मना रहे हैं। उनकी इस खुशी में शो की कुछ फीमेल एक्स कंटेस्टेंट्स भी शामिल ...और पढ़ें

    विक्की जैन ने आयशा-सना और ईशा के साथ मनाया आजादी का जश्न, (X Image)
    विक्की जैन ने आयशा-सना और ईशा के साथ मनाया आजादी का जश्न, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन ने बिग बॉस 17 में खूब फेम कमाया। शो में बतौर कंटेस्टेंट उन्होंने बेहतरीन गेम खेला, जबकि वो बिजनेस बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते हैं। पॉपुलैरिटी के बावजूद विक्की जैन फिनाले में अपनी जगह नहीं बना पाए और कुछ दिनों पहले शो से एविक्ट हो गए।

    बिग बॉस 17 से बाहर होने के बाद विक्की जैन अब अपनी आजादी का जश्न मना रहे हैं। उनकी इस खुशी में शो की कुछ फीमेल एक्स कंटेस्टेंट्स भी शामिल हुई।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: विक्की जैन की हरकतों पर अंकिता लोखंडे को हुआ शक, कहा- 'घर जाकर CCTV चेक करूंगी'

    हसीनाओं से घिरे विक्की भइया

    बिग बॉस 17 से बाहर आने के बाद विक्की जैन ने अपने घर पर एक ग्रैंड पार्टी रखी। जहां उन्होंने बिग बॉस 17 की एक्स कंटेस्टेंट सना खान, आयशा खान और ईशा मालवीय को भी इनवाइट किया। पार्टी में विक्की जैन हसीनाओं से घिरे हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर इस पार्टी से जैसे ही विक्की जैन की तस्वीरें सामने आई, सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, क्योंकि अब वो भी एक सेलिब्रिटी बन चुके हैं।

    बस लड़कियां ही बनी दोस्त

    विक्की जैन की तस्वीरों पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट भी किए। एक यूजर ने कहा, "विक्की भाई की बस लड़कियां ही दोस्त बनी, लड़के एक भी नहीं।" एक अन्य यूजर ने मजाक करते हुए कहा, "अंकिता दम निकाल देगी विक्की का।" विक्की के एलिमिनेशन को लेकर बात करते हुए एक यूजर ने कहा, "पार्टी करने लगा इतनी जल्दी, बीवी रो रही तभी, पार्टी मत करना।"

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: विनर बनने की दावेदारी छोड़ेगा ये कंटेस्टेंट, पैसों से भरा ब्रीफकेस लेकर फिनाले को कहेगा अलविदा?

    विक्की को लेकर इनसिक्योर रहीं अंकिता ?

    बिग बॉस 17 के घर में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन अक्सर लड़ते हुए नजर आए। कई बार झगड़ा सिर्फ इसलिए भी हुआ, क्योंकि वो दूसरी लड़कियां के साथ मस्ती मजाक करते हुए नजर आए और ये बात उनकी पत्नी को नागवार गुजरी। शो में अंकिता खासकर मनारा चोपड़ा को लेकर पति से लड़ते हुए नजर आई। एक बार तो आयशा खान के कारण भी अनबन हो गई थी। 

    खबरें और भी