विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: विक्की जैन की हरकतों पर अंकिता लोखंडे को हुआ शक, कहा- 'घर जाकर CCTV चेक करूंगी'

Published: Thu, 25 Jan 2024 10:56 AM (IST)

Bigg Boss 17 बिग बॉस 17 की फाइनलिस्ट अंकिता लोखंडे पति विक्की जैन के एविक्शन पर बुरी तरह टूट गई ...और पढ़ें

विक्की जैन की हरकतों पर अंकिता लोखंडे को हुआ शक, (X Image)
विक्की जैन की हरकतों पर अंकिता लोखंडे को हुआ शक, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी की पॉपुलर बहु अंकिता लोखंडे, बिग बॉस 17 की फाइनलिस्ट बन चुकी हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस अब विनर बनने की रेस में पहुंच गई हैं। अंकिता, इस सीजन की विनर बनने की भी मजबूत दावेदारी रखती हैं। हालांकि, बिग बॉस 17 का सफर उनके लिए आसान नहीं रहा।

अंकिता लोखंडे पति विक्की जैन के साथ शो में शामिल हुई थीं। दोनों ने बिग बॉस के घर में एक लंबा सफर तय किया। हालांकि, फिनाले से पहले विक्की जैन को शो से एलिमिनेट कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: विनर बनने की दावेदारी छोड़ेगा ये कंटेस्टेंट, पैसों से भरा ब्रीफकेस लेकर फिनाले को कहेगा अलविदा?

पति के एलिमिनेशन पर टूटी अंकिता

अंकिता लोखंडे पति के एविक्शन पर बुरी तरह टूट गई थीं। विक्की के जाने पर एक्ट्रेस खूब रोई भी थीं वहीं, अब उन्होंने पति को लेकर कहा कि वो घर जाकर 5 दिनों का सीसीटीवी फुटेज चेक करेंगी। एक्ट्रेस ने ये बात इसलिए कहा, क्योंकि उन्हें विक्की पर शक है।

अंकिता को याद आए विक्की

बिग बॉस 17 के हालिया एपिसोड की शुरुआत बिग बॉस एंथम के साथ हुई। जहां अभिषेक कुमार, मनारा चोपड़ा, अरुण माशेट्टी, अंकिता लोखंडे और मुनव्वर फारुकी ने डांस करके बिग बॉस को गुड मॉर्निंग कहा।  इसके बाद अंकिता लोखंडे ने पति को याद करते गुड मॉर्निंग विश किया और कहा- "गुड मॉर्निंग विकू।"

विक्की पर अंकिता को हुआ शक

 इस पर पास में बैठे अभिषेक कुमार ने कहा कि विक्की भाई इस वक्त पक्का पार्टी करके सोने जा रहे होंगे। एक्ट्रेस ने अभिषेक की बात पर हामी भरी और कहा कि विक्की ने जरुर घर पर पार्टी की होगी। अंकिता लोखंडे ने कहा, "हां, मुझे भी लग रहा है कि ये बहुत पार्टी कर रहा होगा, कौन आएगा मेरे घर पर, वैसे भी किसी को आने की इजाजत नहीं है।" इसके बाद अंकिता ने ये भी कहा कि जब वो घर जाएंगी, तो पक्का 5 दिनों का सीसीटीवी फुटेज चेक करेंगी, ये जानने के लिए उनकी गैरमौजूदगी में कौन- कौन पार्टी में आया था।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: फिनाले से पहले चमकी इस कंटेस्टेंट की किस्मत, हाथ लगा रोहित शेट्टी का शो 'खतरों के खिलाड़ी 14'?

सीसीटीवी चेक करेंगी अंकिता

अंकिता की बातें सुनकर मनारा चोपड़ा को थोड़ा अटपटा लगा, तो उन्होंने पूछा कि वो सच में ऐसा करेंगी। इस पर जवाब देते हुए अंकिता ने कहा, "हां, बिल्कुल अगर ऐसा कुछ मुझे शक हुआ, तो मैं 5 दिन की पूरी रिकॉर्डिंग देखूंगी।"

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।