Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: फिनाले से पहले चमकी इस कंटेस्टेंट की किस्मत, हाथ लगा रोहित शेट्टी का शो 'खतरों के खिलाड़ी 14'?

    Updated: Wed, 24 Jan 2024 04:34 PM (IST)

    Bigg Boss 17 रोहित शेट्टी बिग बॉस के पिछले सीजन में भी शामिल हुए थे। फिनाले से पहले उन्होंने घर में एक स्टंट करवाया था। इसके साथ ही उन्होंने रनर-अप श ...और पढ़ें

    फिनाले से पहले ही चमकी इस कंटेस्टेंट की किस्मत, (X Image)
    फिनाले से पहले ही चमकी इस कंटेस्टेंट की किस्मत, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 फिनाले से पहले कंटेस्टेंट्स को एक बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। घर में खतरों से खेलने वाले फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी एंट्री करेगे। इसके साथ ही वो कंटेस्टेंट्स को अपना शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 में शामिल होने का मौका देंगे।

    रोहित शेट्टी, बिग बॉस के पिछले सीजन में भी शामिल हुए थे। फिनाले से पहले उन्होंने घर में एक स्टंट करवाया था। इसके साथ ही उन्होंने रनर-अप शिव ठाकरे को अपना शो ऑफर किया था। हालांकि, बाद में बिग बॉस सीजन 16 की एक और कंटेस्टंट अर्चना गौतम भी खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आई थीं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: नहीं काम आई 'पवित्र रिश्ता' की पॉपुलैरिटी, इस कमजोर खिलाड़ी ने अंकिता लोखंडे से छीनी टॉप 3 में जगह?

    घर में होगी रोहित शेट्टी की एंट्री

    बिग बॉस सीजन 17 में भी रोहित शेट्टी घर में एंट्री करने वाले हैं। शो से ताजा जानकारी शेयर करने वाले एक पेज ने उनकी एंट्री की जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, रोहित शेट्टी बुधवार की रात घर में एंट्री करने वाले हैं। इसके बाद वो पांचों फाइनलिस्ट से एक जानलेवा टास्क करवाएंगे और जीतने वाले को खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 में एंट्री मिलेगी।

    कौन मारेगा बाजी ?

    बिग बॉस 17 के घर में अब मनारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारुकी, अंकिता लोखंडे और अरुण माशेट्टी बचे हुए हैं। रोहित शेट्टी का टास्क करने के लिए इन्हें मुकाबला करना होगा। अब विनर कौन बनेगा इसका खुलासा शो के लेटेस्ट एपिसोड में होगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: विनर बनने की दावेदारी छोड़ेगा ये कंटेस्टेंट, पैसों से भरा ब्रीफकेस लेकर फिनाले को कहेगा अलविदा?

    मुनव्वर फारुकी से है पुराना रिश्ता

    मुनव्वर फारुकी को खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 ऑफर किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबित पासपोर्ट में दिक्कत होने के कारण वो देश के बाहर सफर नहीं कर सकते थे और इस वजह से वो खतरों के खिलाड़ी 13 में शामिल होने से चूक गए थे। कॉमेडियन ने एक बार खुद इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें ये शो ऑफर हुआ था, लेकिन किसी वजह से वो जा नहीं पाए थे।