Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: विनर बनने की दावेदारी छोड़ेगा ये कंटेस्टेंट, पैसों से भरा ब्रीफकेस लेकर फिनाले को कहेगा अलविदा?

    Updated: Tue, 23 Jan 2024 04:10 PM (IST)

    Bigg Boss 17 बिग बॉस 17 में हुए मिडनाइट एविक्शन के दौरान विक्की जैन को घर से बेघर कर दिया क्योंकि उन्हें सबसे कम वोट्स मिले थे। वहीं अब शो में अंकिता ...और पढ़ें

    ब्रीफकेस लेकर फिनाले को कौन कहेगा अलविदा? (X Image)
    ब्रीफकेस लेकर फिनाले को कौन कहेगा अलविदा? (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 अपने फिनाले में पहुंच चुका है। शो को अब टॉप 5 कंटेस्टेंट्स भी मिल चुके हैं। इसके साथ ही विनर बनने के लिए रेस अब शुरू हो चुकी है। इस मुकाबले में शो के सबसे मजबूत खिलाड़ी मुकाबला कर रहे हैं।

    बिग बॉस 17 में हुए मिडनाइट एविक्शन के दौरान विक्की जैन को घर से बेघर कर दिया, क्योंकि उन्हें सबसे कम वोट्स मिले थे। वहीं, अब शो में अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार, मनारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी फाइल कंटेस्टेंट्स हैं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: 'मुनव्वर फारुकी नहीं बनना चाहिए विनर', आयशा खान ने शो के बाहर भी कॉमेडियन की उड़ाई धज्जियां

    ब्रीफकेस की शुरू हुई चर्चा

    बिग बॉस 17 में विनर से पहले ब्रीफकेस को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। शो के हर सीजन में मेकर्स टॉप 5 कंटेस्टेंट्स को लाखों रुपये के कैश से भरा ब्रीफकेस ऑफर करते हैं, जिससे चुनने वाले कंटेस्टेंट को विनर बनने की रेस से बाहर होना पड़ता है।

    कौन उठाएगा ब्रीफकेस ?

    बिग बॉस सीजन 17 को लेकर भी ये चर्चा शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर शो के फैंस न अपना अनुमान लगाना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही सबसे पहला नाम अरुण माशेट्टी का आ रहे हैं। अंकिता लोखंडे और मुनव्वर फारुकी तगड़ी फैन फॉलोइंग रखते हैं और विनर बनने के लिए टॉप 2 कंटेस्टेंट्स हैं।

    खबरें और भी

    कितना मिलेगा कैश ?

    वहीं, अभिषेक कुमार के रनर- अप बनने की उम्मीद लगाई जा रही हैं और उनके बाद मनारा चोपड़ा होंगी। ऐसे में आखिर में अरुण माशेट्टी आते हैं, जो फैंस के अनुमान के अनुसार, ब्रीफकेस लेकर फिनाले बाहर हो सकते हैं। हालांकि, अब ये अंदाजा कितना सही होता है, ये जानने के लिए बिग बॉस 17 के ग्रैंड फिनाले का इंतजार करना होगा। बिग बॉस 17 के ब्रीफकेस में 10 से 15 लाख के बीच की रकम हो सकती है।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Winner: ईशा मालवीय ने बताया कौन बनेगा 'बिग बॉस 17' का विनर, टॉप 5 में पहले ही पक्की कर चुका है जगह

    कब होगा ग्रैंड फिनाले ?

    बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले 28 जनवरी को होगा। शाम 6 बजे से फिनाले की शाम शुरू हो जाएगी। हर सीजन की तरह इस बार भी कई स्टार्स स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस का तड़का लगाएंगे। इनमें कुछ एक्स कंटेस्टेंट्स भी शामिल हो सकते हैं। सलमान खान अंत में अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार, मनारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी में से किसी एक को बिग बॉस 17 का विनर घोषित करेंगे।