Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17 Winner: ईशा मालवीय ने बताया कौन बनेगा 'बिग बॉस 17' का विनर, टॉप 5 में पहले ही पक्की कर चुका है जगह

    Updated: Tue, 23 Jan 2024 12:28 PM (IST)

    Isha Malviya On Bigg Boss 17 Winner ईशा मालवीय ने कहा कि बिग बॉस 17 की ट्रॉफी अंकिता लोखंडे के पास आनी चाहिए है। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि वो बहुत अच्छी ...और पढ़ें

    ईशा मालवीय ने बताया कौन बनेगा 'बिग बॉस 17' का विनर, (X Image)
    ईशा मालवीय ने बताया कौन बनेगा 'बिग बॉस 17' का विनर, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) को बस कुछ दिनों अपना विजेता मिलने वाला है। मेकर्स भी फिनाले को लेकर जोर- शोर से तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में घर में धड़ाधड़ तीन कंटेस्टेंट्स को बाहर कर दिया। इसके साथ ही बिग बॉस को इस सीजन के अपने टॉप 5 खिलाड़ी मिल चुके हैं। हालांकि, इस बीच अब ईशा मालवीय ने शो के विनर के नाम का खुलासा किया है।

    ईशा मालवीय ने बिग बॉस 17 में एक लंबा सफर तय किया। एक्ट्रेस शो की शुरुआत से बनी हुई थीं और दमदार कंटेस्टेंट थीं। हालांकि, टॉप 5 में अपनी जगह पक्की नहीं कर सकीं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Elimination: मिडनाइट एविक्शन में बाहर हुआ ये मजबूत खिलाड़ी, Top 5 देख घरवालों के पैरों तले खिसकी जमीन

    ईशा ने कही दिल की बातें

    बिग बॉस 17 से बाहर आने के बाद ईशा मालवीय मीडिया से जुड़ी हुई हैं। एक्ट्रेस शो को लेकर कई इंटरव्यू भी दे चुकी हैं। इस बीच उन्होंने शो के विजेता को लेकर बात की और बताया कि उनके हिसाब से कौन इस सीजन का डिजर्विंग विनर है।

    कौन बनेगा बिग बॉस का विनर ?

    ईशा मालवीय ने कहा कि बिग बॉस 17 की ट्रॉफी अंकिता लोखंडे के पास आनी चाहिए है। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि वो बहुत अच्छी और प्यारी इंसान हैं। वो हर किसी के बुरे वक्त में साथ देती हैं। ईशा ने ये भी कहा कि अंकिता के इमोशन्स कभी भी फेक नहीं रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: फिनाले से पहले अभिषेक-मुनव्वर में भिड़ंत, इस मुकाबले में एक-दूसरे को दी टक्कर, जानें- कौन बना विनर

    विक्की- अंकिता से बरकरार रहेगा रिश्ता 

    ईशा मालवीय से ये भी पूछा गया कि बिग बॉस 17 के किन कंटेस्टेंट्स के साथ वो बाहर भी रिश्ता रखना चाहेंगी। एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा कि वो अंकिता लोखंडे और विक्की जैन आगे भी अपनी दोस्ती बनाए रखेंगी। ईशा ने कहा कि दोनों ने शो के दौरान उनकी बहुत साथ दिया है और हमेशा सपोर्ट किया है। अंकिता और विक्की के अलावा वो और किसी के साथ भी बाहर चिल करना पसंद नहीं करेंगी।

    खबरें और भी