Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: नहीं काम आई 'पवित्र रिश्ता' की पॉपुलैरिटी, इस कमजोर खिलाड़ी ने अंकिता लोखंडे से छीनी टॉप 3 में जगह?

    Updated: Wed, 24 Jan 2024 03:43 PM (IST)

    Bigg Boss 17 Top 3 बिग बॉस 17 जीतने के लिए मुनव्वर फारुकी अंकिता लोखंडे अभिषेक कुमार मनारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी मुकाबला कर रहे हैं। बिग बॉस 17 के व ...और पढ़ें

    इस कमजोर खिलाड़ी ने अंकिता लोखंडे से छीनी टॉप 3 में जगह? (X Image)
    इस कमजोर खिलाड़ी ने अंकिता लोखंडे से छीनी टॉप 3 में जगह? (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 को अपने टॉप 5 कंटेस्टेंट्स मिल चुके हैं। शो के मेकर्स अब फिनाले की शाम की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, पांचों फाइनलिस्ट विनर की ट्रॉफी उठाने का सपना संजो रहे हैं। हालांकि, जीत तो किसी एक की ही होगी।

    बिग बॉस 17 जीतने के लिए मुनव्वर फारुकी, अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, मनारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी मुकाबला कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: विनर बनने की दावेदारी छोड़ेगा ये कंटेस्टेंट, पैसों से भरा ब्रीफकेस लेकर फिनाले को कहेगा अलविदा?

    वोटिंग ट्रेंड्स ने पलटी बाजी

    बिग बॉस 17 के विनर को लेकर लगातार वोटिंग पोल किए जा रहे हैं। इनमें टॉप 3 कंटेस्टेंट्स को लेकर भी वोटिंग कराई जा रही है। बिग बॉस 17 से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट शेयर करने वाले पेड द खबरी अब शो के टॉप 3 खिलाड़ी को लेकर अपडेट दी है, जो वोटिंग ट्रेंड्स में सबसे आगे चल रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: 'मुनव्वर फारुकी नहीं बनना चाहिए विनर', आयशा खान ने शो के बाहर भी कॉमेडियन की उड़ाई धज्जियां

    अंकिता और मुनव्वर की पॉपुलैरिटी

    बिग बॉस 17 में सबसे मजबूत कंटेस्टेंट की लिस्ट में अंकिता लोखंडे और मुनव्वर फारुकी आते हैं। ये दोनों शो की शुरुआत से अपनी पकड़ बनाए हुए हैं, लेकिन बीच में अभिषेक कुमार की पॉपुलैरिटी अचानक बढ़ी और अब वो जीतने के लिए मजबूत दावेदारों में गिने जा रहे हैं। उनके बाद मनारा चोपड़ा का नंबर आता हैं। बिग बॉस 17 के घर में दर्शकों को मनारा रियल पर्सनैलिटी लगी।

    अरुण ने किया हैरान

    मनारा चोपड़ा के बाद अंत में अरुण माशेट्टी आते हैं। अक्सर घर में उन पर कोई गेम न खेलना का आरोप लगता रहा है। हालांकि, अब जब वो टॉप 5 में शामिल हो गए हैं, तो कौन क्या कहता है मायने नहीं रखता। बिग बॉस फाइनलिस्ट बनने के लिए उन्होंने विक्की जैन को टक्कर दी और उन्हें शो से बाहर कर दिया।

    खबरें और भी

    किसने दी अंकिता को मात ?

    बिग बॉस 17 के टॉप 3 को लेकर सामने आए रिजल्ट में एक कमजोर कंटेस्टेंट अंकिता लोखंडे का तगड़ी टक्कर दे रहा है। लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड में सबसे आगे मुनव्वर फारुकी हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर अभिषेक कुमार हैं। वहीं, तीसरे नंबर मनारा चोपड़ा हैं। यानी अंकिता से भी ज्यादा वोट्स मनारा को मिल रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि शो की शुरुआत से अंकिता, मनारा को कमजोर बताती आई हैं। हालांकि, बिग बॉस के फिनाले में पूरा गेम ही पलट चुका है।