Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: Abhishek Kumar के एविक्शन से टूटा Orry का दिल, बोले- 'मैं आपका सपोर्ट कर रहा था'

    Updated: Fri, 05 Jan 2024 02:47 PM (IST)

    Bigg Boss 17 Eviction उडारियां स्टार अभिषेक कुमार विवादित शो बिग बॉस सीजन 17 के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट रहे हैं। शो में कई बार उनका अग्रेसिव बिहेवियर द ...और पढ़ें

    अभिषेक कुमार के एविक्शन पर आया ओरी का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    अभिषेक कुमार के एविक्शन पर आया ओरी का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. बिग बॉस 17 से एविक्ट हुए अभिषेक कुमार
    2. अंकिता लोखंडे ने किया अभिषेक को बाहर
    3. अभिषेक के एविक्शन से दुखी ओरी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Abhishek Kumar Eviction: विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 17' में अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) ने कई वजहों से सुर्खियां बटोरी हैं। हालांकि, पिछला हफ्ता उनके लिए काफी मुश्किल रहा। ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल संग गंदी लड़ाई के बाद अभिषेक कुमार ने बिग बॉस का सबसे बड़ा नियम उल्लंघन किया और समर्थ को थप्पड़ मार दिया।

    इसकी वजह से जहां घरवाले अभिषेक कुमार के खिलाफ खड़े दिखे, तो वहीं बाहरी सितारे उनके सपोर्ट में। अब खबर है कि उन्हें एविक्ट कर दिया गया है।

    अंकिता लोखंडे ने अभिषेक को किया शो से बाहर

    अभिषेक कुमार के थप्पड़ इंसिडेंट के बाद से ही घरवाले उनके खिलाफ हैं। बिग बॉस की खबरें देने वाले पेज बिग बॉस खबरी के मुताबिक, अभिषेक कुमार को सजा के रूप में बिग बॉस से एविक्ट कर दिया गया है और ये फैसला शो की वर्तमान कैप्टन अंकिता लोखंडे ने लिया है। अंकिता ने अभिषेक को शो से बाहर कर दिया है। जैसे ही ये खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और इसे अनफेयर बता रहे हैं।

    अभिषेक के एविक्शन से दुखी हुए ओरी

    फैंस की नाराजगी के बीच अब सोशल मीडिया स्टार ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी (Orry) ने भी अभिषेक कुमार के एविक्शन पर रिएक्शन दिया है। अभिषेक के एविक्ट होने से ओरी काफी दुखी हैं। इन्फ्लुएंसर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अभिषेक के एविक्शन का पोस्ट रीशेयर करते हुए लिखा, "मेरा दिल टूट गया। मैं आपका सपोर्ट कर रहा था। हम सभी आपका सपोर्ट कर रहे थे।" इसके साथ ओरी ने दिल टूटने और रोने वाले इमोजी शेयर किए हैं।

    Orry On Abhishek Kumar Eviction BB 17

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: अभिषेक कुमार पर फूटा Isha Malviya की मां का गुस्सा, बोलीं- लीगल एक्शन बनता है

    क्यों अभिषेक कुमार ने समर्थ पर उठाया हाथ?

    कुछ दिन पहले अभिषेक कुमार का अपनी एक्स गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय और उनके ब्वॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल के साथ झगड़ा हो गया था। ईशा ने जहां अभिषेक की मेंटल हेल्थ पर कमेंट किया था, जिसके बाद वह आपे से बाहर हो गए थे। इस दौरान समर्थ बार-बार उन्हें पोक कर रहे थे। गुस्से में आकर अभिषेक ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Abhishek Kumar के इमोशनल ब्रेकडाउन पर Isha ने समर्थ को ठहराया जिम्मेदार, बोलीं- 'तूने उसकी हालत ऐसी कर दी'