Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हार के बाद अंकिता ने किया पहला पोस्ट, तो Vicky Jain ने कही ऐसी बात, फैंस बोले- इनके घर में अब शुरू होगा बिग बॉस

    Updated: Mon, 29 Jan 2024 05:11 PM (IST)

    Bigg Boss 17 टेलीविजन इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के बिग बॉस 17 जीतने की पूरी उम्मीद फैंस ने जताई थी। जिस तरह की एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी ह ...और पढ़ें

    विक्की जैन और अंकिता लोखंडे. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    विक्की जैन और अंकिता लोखंडे. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. ग्रैंड फिनाले के बाद अंकिता लोखंडे का पहला पोस्ट आया सामने
    2. विक्की जैन ने पत्नी के लिए कही बड़ी बात
    3. फैंस ने विक्की की पोस्ट पर ली चुटकी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Finalist Ankita Lokhande: 'बिग बॉस 17' के ग्रैंड फिनाले में सभी को अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के टॉप 3 में पहुंचने की उम्मीद थी। हालांकि, आखिरी वक्त पर ऐसा कुछ हुआ नहीं। अंकिता का सफर टॉप 4 में ही खत्म हो गया। जहां एक्ट्रेस को सपोर्ट करने वाले फैंस में मायूसी छा गई। वहीं, अंकिता का भी चेहरा उतर गया। हालांकि, ग्रैंड फिनाले के बाद एक्ट्रेस ने पहला पोस्ट शेयर किया है।

    अंकिता लोखंडे टेलीविजन इंडस्ट्री का बहुत बड़ा फेस हैं। लोगों को उनके टॉप 3 में पहुंचने की पूरी उम्मीद थी। लेकिन ऐन वक्त पर पूरा पासा ही पलट गया। अंकिता उदास मन से शो से बाहर निकली थीं। मीडिया में भी उन्होंने कोई वर्जन नहीं दिया और पैपराजी के कैमरे से बचती नजर आईं। लेकिन अब एक्ट्रेस ने पहला पोस्ट शेयर किया है, इसके साथ ही विक्की जैन ने भी अपनी पत्नि के लिए सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट किया है।

    ग्रैंड फिनाले के बाद आया अंकिता लोखंडे का पहला पोस्ट

    सलमान खान के शो में स्ट्रॉन्ग गेम खेलते हुए फिनाले तक का सफर तय करने वालीं अंकिता लोखंडे ने चैनल और होस्ट के लिए दिल छूने वाली बात कही है। अंकिता ने एक्स प्लेटफॉर्म पर ग्रैंड फिनाले के वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि उनकी जर्नी कुछ ऐसी रही, जिसे वह हमेशा सेलिब्रेट करेंगी। उन्होंने सलमान खान और मेकर्स को इस ऑपर्च्युनिटी के लिए धन्यवाद किया।

    विक्की जैन ने पत्नी पर लुटाया प्यार

    शो में अक्सर अपनी बीवी से लड़ने वाले विक्की जैन ने इंस्टाग्राम पोस्ट में पत्नी पर प्यार लुटाया है। विक्की ने अंकिता की जर्नी को शानदार बताते हुए लिखा, 'अंकिता, तुमने जैन और लोखंडे परिवार को प्राउड फील करवाया है। चाहे आपके गेम खेलने का अंदाज हो या फिर आपका कभी न हिम्मत हारना, हर चीज में आप बेस्ट थे और मुझे यकीन है सारे तुम्हारे सारे फैंस, दोस्त, सब प्राउड होंगे तुम्हारे लिए।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Vikas Jain (@realvikasjainn)

    फैंस ने ली चुटकी

    विक्की जैन की पोस्ट पर फैंस ने चुटकी ली है। एक यूजर ने लिखा, 'अंकिता के घर में आज से बिग बॉस स्टार्ट होगा। अंकिता को लगा मैं विक्की से फाइट करके बाहर बहुत क्यूट लग रही होंगी। भगवान ऐसी वाइफ किसी को न दे।' एक ने कमेंट किया, 'ये सही एटीट्यूड नहीं है। अपनी हार को हंसते हुए मनाना चाहिए। ऐसे मुंह लटकाकर नहीं।'

    यह भी पढ़ें: ट्रॉफी के बदले चुकानी पड़ी बड़ी कीमत', Munawar Faruqui बोले- मैं टूट चुका था, एक दिन ऐसा न था जब मैं रोया नहीं

    खबरें और भी